shani asta in meen rashi 2026 unlucky rashifal | शनि 13 मार्च को मीन में अस्त, लगभग 40 दिन तक इन 4 राशि वाले फूंक-फूंककर रखें कदम

Share to your loved once


होमराशि

शनि 13 मार्च को मीन में अस्त, 40 दिन तक इन 4 राशि वाले फूंक-फूंककर रखें कदम

Last Updated:

Shani Asta 2026: 13 मार्च को शनि मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. शनि इस अवस्था में लगभग 40 दिनों तक रहेंगे, जिसका प्रभाव देश-दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है. लेकिन इस अस्त की वजह से 4 राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए ज्योतिषाचार्य इन राशियों को फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह दे रहे हैं.

शनि 13 मार्च को मीन में अस्त, 40 दिन तक इन 4 राशि वाले फूंक-फूंककर रखें कदमZoom

Shani Asta 2026: शनि 13 मार्च दिन शुक्रवार को मीन राशि में अस्त होने जा रहे हैं. ज्योतिष में शनि को न्याय व कर्म के कारक ग्रह बताया है और अभी फिलहाल मीन राशि में शुक्र के साथ युति बना रहे हैं. नवग्रहों में शनि ग्रह से लोग सबसे ज्यादा भयभीत रहते हैं और उनको एक राशि से दूसरी राशि में जाने पर ढाई साल का समय लगता है इसलिए शनि की चाल और स्थिति में बदलाव का प्रभाव देश-दुनिया, जीव-जंतु, राशियां समेत सभी पर पड़ता है. अब शनि 13 मार्च की शाम को 7 बजकर 13 मिनट पर अस्त हो जाएंगे और फिर 22 अप्रैल को फिर से पुरानी वाली स्थिति में आ जाएंगे. यानी शनि लगभग 40 दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे, जिससे 4 राशियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं शनि अस्त से किन किन राशियों को समस्या हो सकती है.

शनि अस्त का वृषभ राशि पर प्रभाव

शनि आपकी राशि से 11वें भाव में अस्त होने जा रहे हैं, जिससे वृषभ राशि वाले नौकरी पेशा जातकों को काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, इन परेशानियों की वजह से दूसरी नौकरी के बारे में भी विचार कर सकते हैं. वहीं व्यापारी इस अवधि में ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में परेशानी में फंस सकते हैं और आपको प्रतिद्वंदियों से भी कड़ी टक्कर मिल सकती है. आने वाला समय आपकी रातों की नींद को उड़ा सकता है इसलिए बेहद सतर्कता से इन कार्यों को करें.

शनि अस्त का कन्या राशि पर प्रभाव

शनि आपकी राशि से सातवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं, जिसकी वजह से कन्या राशि वालों को काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार के क्षेत्र में आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास असफल हो सकते हैं और कई योजनाओं में देरी का सामना भी करना पड़ सकता है. साथ ही आप इस अवधि में संतान के विकास को लेकर भी चिंतित हो सकती है और धन की वजह से आपके कई कार्य अटक भी सकते हैं. अगर आप शेयर मार्केट में निवेश करते हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही काम करें.

शनि अस्त का तुला राशि पर प्रभाव

शनि आपकी राशि से छठवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं, जिसकी वजह से तुला राशि वालों के प्रयास असफल हो सकते हैं. साथ ही 40 दिन की इस अवधि में आपका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है और काम का दवाब भी ज्यादा हो सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस में किसी भी तरह की पॉलिटिक्स से दूर रहें अन्यथा नौकरी में अधिकारियों की वजह से परेशानी हो सकती है. तुला राशि वाले इस अवधि में किसी भी तरह का धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा धन फंसने की आशंका बन रही है.

शनि अस्त का धनु राशि पर प्रभाव

शनि आपकी राशि से चौथ स्थान पर अस्त होने वाले हैं, जिससे आपकी सुख-सुविधाओं में कमी देखने को मिल सकती है और आपके द्वारा काम की जा रही कोशिशें भी असफल हो सकती है. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में कई तरहल की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और काफी भागदौड़ भी हो सकती है. इस अवधि में आप किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं. अगर आपका खुद बिजनेस हैं तो इस अवधि में आपको ना तो ज्यादा लाभ होगा और ना ही हानि.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP