अक्षर को देखने गए, मिल गए हार्दिक पांड्या… भारत को कैसे मिला था सुपर ऑलराउंडर?

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

अक्षर को देखने गए, मिल गए पांड्या… भारत को कैसे मिला था सुपर ऑलराउंडर?

Last Updated:

हार्दिक पांड्या ने भारत को विश्वकप जिताने में बड़ा योगदान दिया. उन्होंने 9 मैचों में 217 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए. उनके खेल की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है, पाकिस्तान में भी हार्दिक पांड्या के हरफनमौला खेल को खूब सराहा जा रहा है.

अक्षर को देखने गए, मिल गए पांड्या... भारत को कैसे मिला था सुपर ऑलराउंडर?Zoom

हार्दिक पांड्या

टी-20 वर्ल्डकप में जीत के बाद भारतीय टीम जश्न में डूबी है. इस जश्न में हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड से जो गलती हुई, उसे लेकर कुछ लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं. हालांकि ज्यादातर लोग पांड्या को एक मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर ही देखते हैं. वह भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ माने जाते हैं. जो न सिर्फ बल्लेबाजी बल्कि गेंदबाजी से भी बड़ा योगदान देते हैं.

पांड्या का खेल जितना निराला है, उतनी ही खास कहानी उनके भारतीय टीम से जुड़ने की है. भले ही भारत में कभी इसकी चर्चा नहीं होती, मगर पाकिस्तान में हार्दिक के लाइमलाइट में आने के खूब चर्चे हैं. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राशिद लतीफ ने हाल ही में इसका खुलासा किया है.

हार्दिक पांड्या ने भारत को विश्वकप जिताने में बड़ा योगदान दिया. उन्होंने 9 मैचों में 217 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए. नामीबिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वह मैन ऑफ द मैच भी चुने गए. भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पांड्या के प्रदर्शन को सराहा गया. पाकिस्तान में भी पांड्या के खूब चर्चे हुए. यहां राशिद लतीफ के अलावा पूर्व तेज गेंदबाज मो. आमिर और अहमद शहजाद ने भी हार्दिक की तारीफ की. इसी दौरान राशिद लतीफ ने पांड्या के इंटरनेशनल क्रिकेट में आने की कहानी बताई.

भारत की वर्ल्डकप में जीत पर बीसीसीआई, खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया और उनके मोमेंटम की तारीफ करते हुए पूर्व दिगज क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कहा कि भारत में खिलाड़ियों को हंट किया जाता है. वहां सिर्फ अच्छा खेलना टीम में आने की गारंटी नही, उनका मेंटल लेबल, परफॉर्मेंस और निरंतरता सब देखा जाता है. राशिद लतीफ के मुताबिक उनकी मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट के साथ काम करने वाले किरन मोरे से बात हुई थी. उन्होंने बताया कि जॉन राइट जब टीम के हेड कोच थे तब वह अक्षर पटेल को देखने के लिए गुजरात गए थे. वहां उन्होंने हार्दिक पांड्या को देखा और मुंबई इंडियंस में ले आए.

हार्दिक पांड्या और उनकी गर्लफ्रेंड महिका

हार्दिक पांड्या को जब पहली मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़ा था तो उन्हें 10 लाख रुपये सैलरी दी गई थी. पहले ही सीजन में हार्दिक पांड्या ने कमाल दिखाया, रणजी में भी उनका बेहतरीन प्रदर्शन रहा और इसका इनाम उन्हें मिला भारतीय टीम में सेलेक्शन के तौर पर. जनवरी 2016 में उन्होंने पहली बार टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में आगाज किया. इसी साल अक्टूबर में उन्हें धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में पदार्पण करने का मौका मिला.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP