सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ का नहीं बदला नाम, आमिर खाने ने झूठे दावों का किया पर्दाफाश, बोले- ‘हम यही रखना चाहते’

Share to your loved once


Last Updated:

आमिर खान और सनी देओल की फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर बीते दिनों खबर आ रही थी कि मेकर्स ने इसका नाम बदलने का फैसला कर लिया है. अब आमिर खान ने खुद इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा कि फिल्म का नाम वही रहेगा जो पहले था. वो इसे बदलने नहीं वाले हैं.

ख़बरें फटाफट

सनी देओल की 'लाहौर 1947' का नहीं बदला नाम, आमिर ने झूठे दावों का किया पर्दाफाशZoom

आमिर खान ने कंफर्म किया है कि फिल्म का नाम ‘लाहौर 1947’ है.

नई दिल्ली. सनी देओल, आमिर खान और राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर 1947′ को लेकर काफी समय से बज बना हुआ है. ‘बॉर्डर 2’ के बाद से हर किसी को सनी देओल की अपकमिंग फिल्म का इंतजार है. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही ‘लाहौर 1947′ को आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर बीते दिनों खबर आ रही थी कि इसका नाम बदल दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947’ रख दिया गया है, लेकिन अब आमिर खान ने खुद इन दावों को खारिज किया है. वो कहते हैं कि उनकी फिल्म उसी नाम से बन रही है जो नाम पहले तय किया गया था.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान ने अपनी फिल्म लाहौर 1947 का नाम बदलने के दावों को खारिज किया है. इस बारे में सवाल किए जाने पर वो कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि फिल्म का नाम बदलने की बात किसने कही. वो कहते हैं, ‘नहीं हमारी फिल्म का नाम नहीं बदला है. आज भी इसका नाम ‘लाहौर 1947’ है. मैं इसी नाम के साथ फिल्म बनाना चाहता हूं’.

कैसे फैलीं नाम बदलने की अफवाह?

एएनआई के मुताबिक सनी देओल ने उनकी फिल्म ‘लाहौर 1947’ का नाम बदलने के बारे में बात की थी. न्यूज पोर्टल के मुताबिक सनी देओल ने 14 फरवरी के कहा था, ‘मेरी कई फिल्में आने वाली हैं. उनमें से एक है ‘लाहौर 1947’ शायद टाइटल बदला जाए या शायद वही रहे. फिल्म एक फेमस प्ले पर बेस्ड है. 15 अगस्त के टाइम सिनेमा हॉल्स में लगेगी’.

फिल्म में दिखेंगे कई सितारे

अब आमिर खान ने सनी देओल के इन दावों को सिरे से नकार दिया है कि फिल्म का टाइटल बदलेगा. वो कहते हैं कि फिल्म ‘लाहौर 1947’ टाइटल से ही बनेगी. विक्की लालवानी ने भी फिल्म का नाम बदलने की बात कही थी. अब अगर स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल के अहम किरदार अदा करने की चर्चाएं हैं.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP