आपसे बात किए बिना इतने दिन कभी नहीं निकले पापा…वर्ल्ड कप जीतने के बाद भावुक हुए रिंकू सिंह

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

आपसे बात किए बिना कभी …वर्ल्ड कप जीतने के बाद भावुक हुए रिंकू सिंह

Last Updated:

Rinku Singh Emotional Post For Late Father: टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद मंगलवार (10 मार्च) को अपने दिवंगत पिता खांचंद सिंह के लिए एक भावुक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उनके पिता का 27 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था.

आपसे बात किए बिना कभी ...वर्ल्ड कप जीतने के बाद भावुक हुए रिंकू सिंहZoom

रिंकू सिंह के पिता का टी20 वर्ल्ड के दौरान हुआ था निधन

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के फिनिशर रिंकू सिंह के लिए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अजीब गुजरा. वो पहली बार वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा बने. इस टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया. जीत की खुशी तो है लेकिन उनकी आंखें भी नम है. टीम इंडिया के बल्लेबाज ने मंगलवार (10 मार्च) को अपने दिवंगत पिता खांचंद सिंह के लिए एक भावुक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उनके पिता का 27 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था.

रिंकू ने अपने पिता के अंतिम संस्कार में अलीगढ़ में हिस्सा लिया. इससे एक दिन पहले भारत ने चेन्नई में 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 का मैच खेला था. इसके बाद रिंकू 1 मार्च को कोलकाता पहुंचे, जहां भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ ईडन गार्डन्स में करो या मरो का मुकाबला खेलना था.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP