Sanju Samson T20 World Cup Prize Money: संजू सैमसन को मिलेंगे अलग से कितने पैसे! टी20 वर्ल्ड कप में ठोकी तीन लगातार तूफानी फिफ्टी
Last Updated:
Sanju Samson T20 World Cup Prize Money: संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप के सिर्फ 5 मैचों में 321 रन बना दिए. उन्होंने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतकीय पारी खेलकर भी इतिहास रचा. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.

संजू सैमसन को मिले अलग से कितने पैसे! वर्ल्ड कप में ठोकी 3 लगातार फिफ्टी
नई दिल्ली. भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने में ओपनर संजू सैमसन की अहम भूमिका रही. उन्होंने तीन लगातार मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी ठोकी. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 89 रन बनाकर टीम के पहाड़ जैसे स्कोर की नींव रखी थी. टी20 वर्ल्ड कप में उनको दमदार बल्लेबाजी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया.
शुरुआती मुकाबलों में भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को बतौर ओपनिंग जोड़ी उतारा. सुपर 8 में साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद संजू सैमसन को अभिषेक के साथ ये जिम्मेदारी दी गई. ईशान किशन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा गया. संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप के सिर्फ 5 मैचों में 321 रन बना दिए. उन्होंने वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतकीय पारी खेलकर भी इतिहास रचा. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया.
लगातार तीन धमाकेदार अर्धशतक
संजू सैमसन ने बतौर ओपनर वापसी करते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ 24 रन की पारी खेली. इसके बाद करो या मरो मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नाबाद पारी खेल टीम को जीत तक पहुंचाया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 बनाए और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इतने ही रन की पारी खेलकर आउट हुए.
संजू सैमसन को अलग से मिला कितना इनाम
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में किसी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने के लिए 25,000 अमेरिकी डॉलर यानी तकरीबन 21 लाख भारतीय रुपये की प्राइज मनी दी जाती है. वहीं प्लेयर ऑफ द मैच बनने पर 10 हजार डॉलर दिए जाते हैं. भारत के हिसाब से ये तकरीबन 8.4 लाख रुपये होते हैं. ICC के टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी में टीम के लिए पहले से प्राइज मनी तय रहता है. नियमों के मुताबिक मैच और टूर्नामेंट के दौरान मिलने वाले इंडिविजुअल अवॉर्ड्स प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के लिए ICC किसी खिलाड़ी को कैश प्राइज नहीं देता है. खिलाड़ियों को अवॉर्ड ट्रॉफी और मेडल के रूप में दिया जाता है.
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल की इनामी राशि
संजू सैमसन – 21 लाख – प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
जसप्रीत बुमराह – 8.4 लाख – प्लेयर ऑफ द मैच
भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर मिली कितनी प्राइज मनी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत पहला ऐसा देश है जिसने लगातार दो बार खिताब को जीता. टीम ने कुल 3 बार इस ट्रॉफी को जीता है. भारतीय टीम को फाइनल जीतने के बाद 3 मिलियन डॉलर यानी तकरीब 27.48 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें