भारत सरकार का बड़ा फैसला: ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध में गैस आपूर्ति सुनिश्चित.
Last Updated:
ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच केंद्र सरकार ने प्राकृतिक गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एस्मा लागू किया है. घरेलू उपभोक्ताओं, CNG-PNG और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.

ईरान के साथ इजराइल और अमेरिका के युद्ध के बीच केंद्र सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने आवश्यक वस्तु कानून (Essential commodity act) यानी एस्मा लागू करते हुए गैस कंपनियों को प्राथमिकता वाले सेक्टरों के अनुसार गैस सप्लाई करने का आदेश दिया है. सरकार के निर्देश के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं, CNG-PNG और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी, जबकि कुछ उद्योगों को सीमित गैस आपूर्ति मिलेगी.
पश्चिम एशिया संकट के कारण पूरी दुनिया में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई बाधित हुई. इस कारण कच्चे तेल का दाम 110 डॉलर प्रति बैरल को भी पार कर गया है. देश में कमर्शियल कूकिंग गैस सिलेंडरों की भारी कमी हो गई है. इस कारण होटल इंडस्ट्री ने गंभीर चिंता जताई है. फेडरेशन पर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI) ने गंभीर चिंता जताई है और सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…