कानपुर में दिखा रफ्तार का कहर, आगरा में दबंग ने घुसकर परिवार को पीटा
Last Updated:
UP News Live: आगरा जिले में बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की हुई भिड़ंत. ट्रॉली में भरे हुए थे आलू, जबकि बाइक पर तीमारदार के साथ था मरीज. हादसे में मरीज हुआ गंभीर घायल. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लगाया जाम. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. पुलिस ने समझा बुझाकर खुलवाया जाम. थाना एकता क्षेत्र का मामला.

UP Breaking News Today Live: उत्तर प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी पैनी नजर है. यूपी की राजनीति, अपराध और धार्मिक आयोजनों की सटीक और सबसे तेज खबरों के लिए जुड़े रहें. हर अपडेट यहां उपलब्ध है. यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा..
देवरिया में कई लड़कों ने मिलकर की लड़की से बदसलूकी
देवरिया जिले में दिनदहाड़े कई लड़कों ने युवती से की बदसलूकी. खेत के रास्ते जा रही युवती को कई युवकों ने घेरा. बांह पकड़कर खींचने का किया प्रयास. युवती लगातार छोड़ देने की लगाती रही गुहार. मनबढ़ युवक मोबाइल से बनाते रहे वीडियो. मदनपुर पुलिस ने 2 नामजद, 4 अज्ञात पर दर्ज किया केस. बीते 14 फरवरी का बताया जा रहा है वायरल वीडियो. मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला.
सर्किट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू
सर्किट हाउस की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है. प्रक्रिया की गई आसान और पारदर्शी. पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सामान्य व्यक्ति भी बुक कर सकेंगे सर्किट हाउस और गेस्ट हाउस में कमरे. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से रियल टाइम रूम अवेलेबिलिटी डैशबोर्ड और लाइव रूम स्टेटस की मिल सकेगी जानकारी. केंद्रीकृत डैशबोर्ड के माध्यम से सभी बुकिंग और राजस्व की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग.
कानपुर में तेज रफ्तार का कहर
कानपुर में एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार कार का कहर. जाजमऊ में अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी. कार में सवार चार दोस्त बाल बाल बचे. राहगीर ने दौड़कर बचाई अपनी जान. हादसे का वीडियो वायरल.
आगरा में दबंग ने दूसरे पक्ष को घर में घुसकर पीटा
आगरा जिले में मामूली कहासुनी के बाद दबंग ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर की मारपीट. रहीस नाम के आदमी पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस. थाना खंदौली क्षेत्र का मामला.
गाजियाबाद में युवक नाले में गिरा
ग़ाज़ियाबाद साईट-4 साहिबाबाद के नाले में एक व्यक्ति के गिरने की सुचना पर फायर स्टेशन वैशाली से डिजास्टर वैन मय यूनिट घटनास्थल पहुंचे. घटनास्थल पर जाकर देखा की व्यक्ति नाले के अंदर फंसा हुआ है. फायर यूनिट ने बिना देरी किए तत्काल रेस्क्यू कर व्यक्ति को कड़ी मशक्कत कर सुरक्षित नाले से बाहर निकाला, व्यक्ति का नाम परम पटेल है.
आगरा में बाइक-ट्रैक्टर ट्रॉली की भिडंत
आगरा जिले में बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की हुई भिड़ंत. ट्रॉली में भरे हुए थे आलू, जबकि बाइक पर तीमारदार के साथ था मरीज. हादसे में मरीज हुआ गंभीर घायल. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लगाया जाम. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. पुलिस ने समझा बुझाकर खुलवाया जाम. थाना एकता क्षेत्र का मामला.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें