Mithun Rashifal: वृश्चिक में चंद्रमा, बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां, खर्च पर रखें नियंत्रण

Share to your loved once


Aaj Ka Gemini Horoscope 10 मार्च 2026 ( मिथुन राशिफल): आज 10 मार्च, मंगलवार का दिन है,  सनातन धर्म में मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से बजरंगबली की पूजा करने से साधक को बल, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती के अनुसार, आज का दिन ग्रहों की स्थिति के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है. विशेषकर, वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर होने के कारण यह स्थिति विभिन्न राशि के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव डालेगी. ज्योतिषाचार्य कुकरेती बताते हैं कि आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा, वहीं कुछ जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. वहीं मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा.

कार्यक्षेत्र और आर्थिक दिशा

मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी बड़ा निर्णय लेना नुकसानदेह साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ना तय है, लेकिन जातक अपनी कार्यकुशलता से उन्हें समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे. आर्थिक दृष्टि से आज हाथ थोड़ा तंग रह सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना और बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी.

पारिवारिक जीवन

मिथुन राशि वालों के लिए पारिवारिक मोर्चे पर आज का दिन चर्चाओं और संवाद का हो सकता है. घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर सदस्यों के बीच विमर्श हो सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, दिन की शुरुआत भागदौड़ भरी हो सकती है, लेकिन दिन ढलते-ढलते मानसिक तनाव कम होगा और मन हल्का महसूस करेगा.

स्वास्थ्य और यात्रा

मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य और यात्रा के नजरिए से आज सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है, विशेषकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को अपने सामान और दस्तावेजों की सुरक्षा स्वयं करनी चाहिए. चोरी या सामान गुम होने का डर बना रह सकता है.

वृश्चिक राशि में चंद्रमा का प्रभाव

ज्योतिषाचार्य कुकरेती बताते हैं कि वृश्चिक राशि में चंद्रमा के गोचर का प्रभाव विशेष रूप से स्वभाव पर देखने को मिलेगा. यह स्थिति मन की कल्पनाओं में अनावश्यक क्रोध और उत्तेजना उत्पन्न करती है. आज अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना और वाणी में मधुरता बनाए रखना बहुत जरूरी है. क्रोध में लिया गया कोई भी निर्णय भविष्य में बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए संयम से काम लेना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है.

आज के उपाय और हनुमान पूजन

मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन को शुभ बनाने और नकारात्मकता को दूर करने के लिए विशेष उपाय भी सुझाए गए हैं. भगवान शंकर और हनुमान जी का संयुक्त पूजन करना श्रेष्ठ फलदायी रहेगा. आज हनुमान चालीसा के 11 पाठ करने से विशेष लाभ मिलेगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी. भगवान को लाल फूल अर्पित करना और जरूरतमंदों की सहायता करना भी ग्रहों को अनुकूल बनाने में मदद करेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP