Sanju Samson Gautam Gambhir: वर्ल्ड कप के हीरो संजू सैमसन का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, गौतम गंभीर के लिए बजे ढोल नगाड़े
Last Updated:
sanju samson welcome at thiruvananthapuram airport: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो संजू सैमसन अपने घर यानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे. एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के इस स्टार ओपनर बल्लेबाज का जोरदार स्वागत किया है. हजारों की संख्या में फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे. दूसरी ओर, टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का दिल्ली एयरपोर्ट पर माला पहनाकर स्वागत किया गया. उनके एयरपोर्ट से बाहर आते ही ढोल नगाड़े बजाए गए.

सैमसन और गंभीर का जोरदार स्वागत.
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी अहमदाबाद से अपने घर लौट रहे हैं. टूर्नामेंट के हीरो संजू सैमसन अपने होमटाउन तिरुवनंतपुरम पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत हुआ. उनके वेलकम के लिए फैंस की हजारों की संख्या में भीड़ एयरपोर्ट पर नजर आई. दूसरी ओर, हेड कोच गौतम गंभीर का दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंस ने ढोल नगाड़ों के साथ वेलकम किया. गौतम गंभीर अपने परिवार के साथ दिल्ली पहुंचे. उन्हें भी भारी भीड़ के बीच से होकर अपनी गाड़ी तक पहुंचना पड़ा.
एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में फैंस अपने लोकल हीरो की एक झलक पाने के लिए जमा हुए थे. टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताने में संजू सैमसन का सबसे बड़ा रोल रहा. सैमसन को नॉकआउट मुकाबलों में उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया. शुरुआत में सैमसन को प्लेइंग-11 में मौके नहीं मिले थे, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 गेंदों में नाबाद 97 रन की मैच विनिंग पारी खेलकर उन्होंने अपनी प्रचंड फॉर्म दिखाई और सेमीफाइनल और फाइनल में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भारत को ट्रॉफी दिला दी. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में सैमसन ने 89 रन की तूफानी पारी खेली. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी जंग में भी सैमसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 89 रन ठोके.