बाड़मेर का नया हेल्दी फूड ट्रेंड: बाजरे की चॉकलेट और लॉलीपॉप बच्चों में बना हिट, स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान
Last Updated:
Barmer Bajra Recipes: बाड़मेर में अब बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी विकल्प उपलब्ध हैं. बाजरे से तैयार चॉकलेट और लॉलीपॉप बच्चों की पहली पसंद बन चुके हैं. यह नया इनोवेटिव स्नैक स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखता है. बाजरा पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण बच्चों की सेहत के लिए लाभकारी है. स्कूल और घर दोनों में इसे बच्चों के लिए आदर्श स्नैक माना जा रहा है. बाड़मेर के इस हेल्दी फूड ट्रेंड ने बच्चों और माता-पिता दोनों का दिल जीत लिया है.
बाड़मेर. रेगिस्तान की पारंपरिक और सेहतमंद फसल बाजरा अब नए-नए स्वाद में लोगों तक पहुंच रही है. बाड़मेर में पहले बाजरे से बिस्किट, नमकीन और अन्य स्नैक्स बनाए जा रहे थे लेकिन अब नवाचार करते हुए बाजरे के चॉकलेट और लॉलीपॉप भी तैयार किए जा रहे हैं. बाड़मेर शहर निवासी रेखा डाभी बाजरे से चॉकलेट और लॉलीपॉप तैयार कर रही हैं जो खासतौर पर बच्चों को काफी पसंद आ रहे हैं.
रेगिस्तान की सेहतमंद फसल बाजरा अब नए अंदाज़ में बच्चों की पसंद बनती जा रही है. बाड़मेर में बाजरे से पहले बिस्किट और नमकीन बनाए जा रहे थे लेकिन अब नवाचार करते हुए बाजरे के चॉकलेट और लॉलीपॉप भी तैयार किए जा रहे हैं. खास बात यह है कि इन चॉकलेट में ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इन्हें और पौष्टिक बनाया जाता है जिससे स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखा जा रहा है. यही वजह है कि यह देसी बाजरे की मिठास अब बच्चों की पहली पसंद बनती जा रही है.
ऐसे तैयार होता है बाजरे के लॉलीपॉप और चॉकलेट
रेखा डाभी बताती हैं कि बाजरे से चॉकलेट और लॉलीपॉप बनाना आसान काम नहीं है. इसके लिए काफी मेहनत और सावधानी बरतनी पड़ती है. सबसे पहले बाजरे को अच्छी तरह साफ करके पीसा जाता है. इसके बाद खास प्रक्रिया से इसमें चॉकलेट फ्लेवर, इलायची और चांदी का अर्क लगाया जाता है. फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसे आकर्षक चॉकलेट और लॉलीपॉप के रूप में तैयार किया जाता है.
स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है बाजरा
खास बात यह है कि इनमें बाजरे की पौष्टिकता के साथ ड्राई फ्रूट्स का स्वाद भी मिलता है. यही वजह है कि बच्चे इन्हें बड़े चाव से खा रहे हैं. बाजरे में आयरन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जिससे यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो रहा है. बाजरे से बनी चॉकलेट 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की बनाई गई है.
बच्चों की पहली पसंद बना चॉकलेट और लॉलीपॉप
रेखा डाभी बताती है कि आमतौर पर बच्चे चॉकलेट और कैंडी पसंद करते हैं ऐसे में बाजरे से बने चॉकलेट और लॉलीपॉप उन्हें स्वाद के साथ सेहत भी दे रहे हैं. यही वजह है कि धीरे-धीरे यह बच्चों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. इससे न केवल बाजरे की मांग बढ़ रही है बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें