मैनपुरी में दिखा लैला-मजनू वाला प्यार, थाने के बाहर प्रेमिका का ड्रामा, घसीटते हुए ले गया परिवार, प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी
Last Updated:
मैनपुरी में लैला मजनू टाइप मोहब्बत देखने को मिली है. थाने के बाहर प्रेमिका ने जमकर ड्रामा किया. परिवार वाले उसे घसीटते हुए किसी तरह ले गए. वह राजस्थान से भागकर प्रेमी को खोजते हुए यहां आई थी. बार-बार लड़के के साथ रहने की जिद करती रही, लेकिन परिवार नहीं माना. लड़की राजस्थान के भिलवाड़ा की रहने वाली है और लड़का मैनपुरी जिले के कुर्रा का है. ऋतिक यादव भीलवाड़ा में नौकरी करता था. वहीं पर उसकी मुलाकात युवती से हुई. दोनों दो साल से रिलेशन में थे.

फोटो AI (प्रतिकात्मक)
मैनपुरी. यूपी के मैनपुरी में लैला मजनू टाइप प्रेम देखने को मिला. यहां मैनपुरी में थाने के बाहर प्रेमिका ने जमकर ड्रामा किया. परिवार वाले उसे थाने से घसीटते हुए लेकर गए. वह बार-बार प्रेमी के साथ जाने की जिद करती रही, लेकिन परिवार नहीं माना. किसी तरह उसे जबरदस्ती कार में बैठाया गया. इसके बाद परिवार लड़की को लेकर चला गया. प्रेमिका, राजस्थान के भिलवाड़ा की रहने वाली है. वह अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए मैनपुरी जिले के कुर्रा चली आई थी. जब उसके परिजनों को पता चला तो वह उसे ढूंढते हुए पहुंचे और उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गए. मामला कुर्रा थाना परिसर का है.
कुर्रा थाना क्षेत्र के पायगांव का रहने वाला ऋतिक यादव (25), राजस्थान के भीलवाड़ा में नौकरी करता था. वहीं पर उसकी मुलाकात युवती रिंकू शर्मा (22) से हुई. दोनों दो साल से रिलेशनशिप में थे. जब इसकी जानकारी लड़की रिंकू शर्मा के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने लड़के ऋतिक यादव के खिलाफ भिलवाड़ा पुलिस से शिकायत की. भीलवाड़ा पुलिस ने ऋतिक को हिरासत में लिया और पूछताछ की. दिनभर बैठाने के बाद पुलिस ने ऋतिक को लड़की से दूर रहने की हिदायत देकर छोड़ दिया. इसके बाद ऋतिक वापस मैनपुरी के पायगांव आ गया.
खोजते हुए पहुंची गांव
कुछ दिनों बाद जब रिंकू की ऋतिक से बात हुई तो उसने पूरा मामला बताया. ऋतिक ने कहा कि मैं यूपी अपने गांव आ गया हूं. कुछ ही दिन बाद रिंकू भी ऋतिक को ढूंढते हुए उसके गांव पहुंच गई. राजस्थान में परिजनों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत की. इसके बाद राजस्थान पुलिस रिंकू और ऋतिक की तलाश करते हुए मैनपुरी के कुर्रा थाने पहुंची. फिर कुर्रा थाना पुलिस की मदद से दोनों को बरामद कर थाने लाया गया. थाने में ही रिंकू ने प्रेमी ऋतिक के साथ रहने को लेकर हंगामा कर दिया. वह ऋतिक के साथ रहने और शादी करने की जिद करने लगी.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें