रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने साथ की ये 7 फिल्में, 4 हुईं ब्लॉकबस्टर, 3 की आईएमडीबी रेटिंग है 7 से ज्यादा
Last Updated:
Deepika Padukone and Ranveer Singh Movies: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इन दिनों पेरेंट्सहुड को एन्जॉय कर रहे हैं. उनकी एक बेटी दुआ हैं. दोनों फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट कपल माने जाते हैं और अक्सर कपल गोल्स देते हैं. दोनों को लोग ‘दीपवीर’ के नाम से बुलाते हैं. दीपिका और रणवीर ने शादी से पहले कई फिल्में साथ में की हैं. हालांकि, शादी के बाद दोनों ने एक-दूसरे की फिल्मों में कैमियो किया है.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने चार बड़ी फिल्मों में एक-दूसरे के अपॉजिट काम किया. साल 2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’से इनकी जोड़ी बनी. दोनों की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म की शूटिंग पर दोनों के बीच प्यार हुआ और की शुरुआत 2013 की हिट फिल्म से हुई थी, जहां शूटिंग के दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था.
साल 2013 में आई ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ रोमियो और जूलियट की कहानी पर आधारित थी, जो गुजरात में सेट की गई थी. इसी फिल्म से दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी की शुरुआत हुई थी. फिल्म ब्लॉकबस्टर हुई थी. दोनों के ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन जोड़ी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया.
साल 2015 में आई ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर सिंह ने प्रियंका चोपड़ा के पति का किरदार निभाया, लेकिन प्यार दीपिका पादुकोण के किरदार मस्तानी से किया. यह फिल्म बहादुर पेशवा बाजीराव की कहानी है, जो काशीबाई के पति हैं, लेकिन उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वे योद्धा राजकुमारी मस्तानी से प्यार कर बैठते हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2018 में आई ‘पद्मावत’ में दीपिका पादुको, शाहिद कपूर के अपॉजिट थीं. फिल्म में विलेन रणवीर सिंह बने थे. दोनों ने ‘पद्मावत’ में कहानी रानी पद्मावती के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पति के साथ सुखी जीवन जी रही होती हैं. लेकिन उनकी खुशहाल जिंदगी तब बदल जाती है जब क्रूर सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी उनकी खूबसूरती का दीवाना हो जाता है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है.
साल 2022 में आई ‘सर्कस’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. फिल्म में रणवीर सिंह ने डबल रोल निभाया. फिल्म में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा थे. फिल्म की कहानी दो जुड़वा भाइयों की कहानी है. दीपिका पादुकोण ने फिल्म के गाने ‘करंट लगा रे’ में स्पेशल अपीयरेंस दीं. इसमें वह रणवीर के साथ डांस करते हुए नजर आईं. फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
रणवीर सिंह और दीपिका ने फिल्म ’83’ में साथ काम किया. फिल्म में रणवीर ने कपिल देव का किरदार निभाया, जबकि दीपिका उनकी पत्नी के किरदार में दिखी थीं. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव के नेतृत्व में टीम की प्रेरणादायक जर्नी को दिखाती है. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है.
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ‘सिंघम अगेन’ में एक्सटेंडेंट कैमियो में नजर आए. फिल्म में दोनों ने पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया और दमदार एक्शन करते हुए नजर आए. फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ समेत कई बड़े स्टार्थ थे.
साल 2014 में आई ‘फाइंडिंग फैनी’ में दीपिका पादुको, अर्जुन कपूर, नसीरुद्दीन शाह समेत कई प्रतिभाशाली कलाकार थे. फिल्म में रणवीर ने इसमें गाबो का छोटा सा कैमियो किया था, जो दीपिका के किरदार का पति था और एक हादसे में मर जाता है.