प्रेम संबंधों में बढ़ेगी मधुरता या आएगी आफत? कैसा रहेगा मेष राशि वालों का आज दिन, ज्योतिषी से जानें
Last Updated:
मेष राशि के लिए आज का दिन प्यार और रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तें आ सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ के योग हैं. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. अशुभ समय राहुकाल 3.29 से 4.57 तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में है. स्वास्थ्य संबंधी हल्की परेशानी हो सकती है. पानी अधिक से अधिक पिएं.
मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज इच्छाओं की पूर्ति वाला रहेगा. आर्थिक लाभ के लिए नए अवसर मिल सकते हैं. सामाजिक दायरा और संबंधों में मधुरता आएगी. प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है. प्यार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. प्रेमिका के साथ वक्त बिता सकते हैं. सेहत सामान्य रहेगी. योग करें. लाभ मिलेगी. हनुमान जी की आराधना करें. संकट कटेंगे. आज वसंत ऋतु, माष फाल्गुन है. तिथि सप्तमी, नक्षत्र अनुराधा और पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 6.37 पर और सूर्यास्त 6.26 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.07 से 12.55 तक रहेगा. इसमें किए गए काम से चिरकाल तक लाभ मिलता है. अशुभ समय राहुकाल 3.29 से 4.57 तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में है.
प्रेम संबंधों में आएगी बहार
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के प्यार और रिश्तों के लिए दिन अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तें आ सकते हैं. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धनलाभ के नए योग हैं. पुराने निवेश से फायदा हो सकता है. मित्रों से आर्थिक अवसर मिल सकता है. नौकरी में जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यवसाय में लाभ और विस्तार के अवसर मिल सकते हैं. वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. किसी शुभ काम की योजना बन सकती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें