Ratalu Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं रतालू की लाजवाब सब्जी, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा सीक्रेट रेसिपी

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

रतालू से बनाएं झटपट टेस्टी सब्जी, कम मेहनत में मिलेगा बेहतरीन स्वाद और सेहत

Last Updated:

Ratalu Sabzi Recipe: रतालू की सब्जी स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. कम मसालों में बनने वाली यह रेसिपी बेहद आसान और झटपट तैयार होने वाली है. घर की रसोई में उपलब्ध साधारण मसालों के साथ इसे बनाया जा सकता है. रतालू पोषक तत्वों से भरपूर होता है और पाचन के लिए भी लाभकारी माना जाता है. सही तरीके से पकाने पर इसका स्वाद इतना शानदार बनता है कि परिवार के सदस्य इसे बार-बार बनाने की मांग करते हैं. यह रेसिपी रोजमर्रा के खाने में हेल्दी और टेस्टी विकल्प साबित हो सकती है.

Resipi Special: रतालू से बनने वाले व्यंजन अपने खास स्वाद और अलग बनावट के लिए जाने जाते हैं. यह सब्जी साधारण मसालों में भी बहुत स्वादिष्ट बन जाती है और खाने में हल्की होने के साथ पेट भरने वाली भी होती है. खास बात यह है कि रतालू को कई तरीकों से बनाया जा सकता है, लेकिन टमाटर और अदरक के साथ बनने वाली मसालेदार सब्जी का स्वाद सबसे अलग और लाजवाब लगता है.

घर के खाने में जब कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने का मन हो, तब रतालू की यह आसान रेसिपी एक अच्छा विकल्प बन सकती है. हल्के मसालों और टमाटर-अदरक के पेस्ट से तैयार होने वाली यह सब्जी खुशबूदार और चटपटी बनती है. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह रोटी या पराठे के साथ बहुत अच्छी लगती है. आईए जानते हैं कम मसाले में रतालू की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की रेसिपी.

आवश्यक सामग्री: फूड ब्लॉगर कल्पना शर्मा के अनुसार इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिए आधा किलो छोटे टुकड़ों में कटा हुआ रतालू, एक बड़ा चम्मच तेल, आधा छोटा चम्मच जीरा, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 2 इंच का अदरक का टुकड़ा, 4 टमाटर, तीन चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच काला नमक, स्वादानुसार सफेद नमक और दो छोटे चम्मच नींबू का रस लेना है. ये सभी सामग्री मिलकर सब्जी को शानदार स्वाद देती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रेसिपी: फूड ब्लॉगर के अनुसार, इस सब्जी को बनाने के लिए, सबसे पहले अदरक और टमाटर को अच्छी तरह पीसकर उनका स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद कड़ाही या पैन में तेल गरम करें और उसमें जीरा डालकर तड़कने दें. जब जीरा अच्छी खुशबू देने लगे तब उसमें कटे हुए रतालू के टुकड़े डालें. अब हल्दी पाउडर मिलाकर रतालू को धीमी आंच पर लगभग पांच मिनट तक पकाएं. इससे रतालू हल्का नरम होने लगेगा और मसालों का स्वाद उसमें अच्छी तरह समाने लगे.

जब रतालू आधा पक जाए, तब उसमें तैयार किया हुआ टमाटर और अदरक का पेस्ट डाल दें. इसके साथ ही लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार सफेद नमक मिलाएं. सभी मसालों को अच्छी तरह चलाते हुए रतालू के साथ मिला दें. अब कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर पकने दें ताकि मसाले रतालू में अच्छी तरह समा जाएं और सब्जी का स्वाद गाढ़ा और खुशबूदार बन सके.

करीब 5 से 7 मिनट में रतालू पूरी तरह से नरम और पक जाएंगे. अब गैस बंद कर दें और ऊपर से ताजा नींबू का रस डालकर हल्के हाथ से मिला दें. नींबू का हल्का खट्टापन सब्जी के स्वाद को और भी शानदार बना देता है. तैयार रतालू की यह मसालेदार सब्जी गरमा-गरम रोटी या पराठे के साथ परोसें. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि कई लोग इसे बिना रोटी के भी चटखारे लेकर खाना पसंद करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP