पीसी हुई दालचीनी के अद्भुत फायदे…. बड़ी-बड़ी बीमारियों में है रामबाण, जानें सही सेवन का तरीका
Last Updated:
दालचीनी एक ऐसी प्राकृतिक जड़ी-बूटी है, जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यह डायबटीज, हृदय रोग और मोटापे जैसी समस्याओं में मदद करती है, पेट और सूजन को नियंत्रित करती है, इम्युनिटी बढ़ाती है और त्वचा-बालों की देखभाल में भी सहायक है. शहद के साथ इसका सेवन या उपयोग इसे और भी प्रभावी बनाता है.
दालचीनी एक ऐसी जड़ी-बूटी है, जिसका सेवन कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मदद कर सकता है. हालांकि इसका उपयोग सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए भी किया जाता है, लेकिन यह हमारे शरीर के अंदर कई जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति करती है. डायबटीज के मरीजों के लिए इसे रामबाण जड़ी-बूटी माना जाता है. यह इंसुलिन प्रतिरोध को कम करके और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करके मधुमेह (डायबटीज) प्रबंधन में मदद करती है. रोज सुबह खाली पेट इसका पाउडर मधुमेह रोगियों के लिए काफी फायदेमंद होता है.
दालचीनी का उपयोग हृदय के मरीजों के लिए भी किया जाता है. हृदय रोगियों के लिए यह किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है. यह शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने का कार्य करती है. चिकित्सक बताते हैं कि दालचीनी खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है.
दालचीनी मोटापे को कम करने में सहायक है. इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने का कार्य करते हैं. बताया जाता है कि दालचीनी चयापचय यानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे शरीर में वसा (फैट) कम करने में मदद मिलती है. जो लोग मोटापे से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं, वे दालचीनी पाउडर का उपयोग कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
दालचीनी पेट रोगों के लिए भी रामबाण है. जिन्हें पेट संबंधी बीमारी है, जैसे गैस बनना, पेट फूलना, पाचन खराब होना और पेट में दर्द महसूस होना, उनके लिए यह रामबाण की तरह कार्य करती है. पेट रोगियों को सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी के साथ दालचीनी पाउडर का सेवन करना चाहिए.
दालचीनी शरीर की सूजन और दर्द में भी काफी फायदेमंद है. इसमें सूजनरोधी गुण पाए जाते हैं, जो गठिया के दर्द और शरीर की अन्य सूजन को कम करने में मदद करते हैं. जिन मरीजों को सूजन और दर्द की शिकायत रहती है, वे आसानी से इस घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं और सुबह-शाम इसका सेवन कर सकते हैं. यह शरीर के लिए कोई हानिकारक भी नहीं होता.
दालचीनी सर्दी, खांसी और शरीर की प्रतिरोध क्षमता को बढ़ाती है. सर्दियों में अधिकतर बुजुर्ग इसका सेवन गर्म पानी के साथ करते हैं, जिससे उन्हें सर्दी-जुखाम से राहत मिल सके. यह प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी को इतना मजबूत कर देती है कि कोई भी रोग आसानी से शरीर में नहीं लग पाता. आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को शहद के साथ लेने से सर्दी, खांसी और गले की खराश में राहत मिलती है.
दालचीनी का सेवन शरीर की त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है. इसके एंटीबैक्टीरियल गुणों के कारण, शहद के साथ मिलाकर लगाने से कील-मुहांसे कम हो सकते हैं. दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है, जिससे कील, मुंहासे और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है. दालचीनी का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता.