प्रैक्टिस ही है सफलता की कुंजी, एक्सपर्ट ने दिए जरूरी टिप्स, 100% होगा सेलेक्शन

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा में अब बेहद कम समय बचा है, ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए सही रणनीति के साथ तैयारी करना जरूरी हो गया है. एक्सपर्ट का कहना है कि इस समय नए टॉपिक पढ़ने के बजाय अब तक की गई पढ़ाई की ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करना ही सफलता की कुंजी हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

मेरठ. पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ समेत अन्य जिलों से जिन युवाओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, उनकी परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी. इसे लेकर शासन और प्रशासन की ओर से तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. परीक्षा में अब बहुत कम समय बचा है, ऐसे में अभ्यर्थियों के लिए सही रणनीति के साथ तैयारी करना बेहद जरूरी हो गया है. इसी को लेकर लोकल-18 की टीम ने परीक्षा विशेषज्ञ अमित नागर से खास बातचीत की, जिन्होंने युवाओं को तैयारी से जुड़े कई अहम टिप्स दिए.

प्रैक्टिस पर रखें विशेष ध्यान
एक्सपर्ट अमित नागर का कहना है कि अब परीक्षा में ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए नए सिलेबस को पढ़ने के बजाय अब तक जो तैयारी की है, उसकी ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करनी चाहिए. उन्होंने बताया कि जो छात्र अभी तक 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर रहे हैं, वे अब अपनी तैयारी को बढ़ाकर 14 से 16 घंटे तक कर सकते हैं. हिंदी, जनरल स्टडीज, उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति (रीजनिंग) से जुड़े विषयों की लिखकर प्रैक्टिस करना बेहद जरूरी है. उनका कहना है कि प्रैक्टिस ही सफलता की सबसे अहम कुंजी है.

पिछले प्रश्न पत्र हल करना भी जरूरी
उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में आए बजट और अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े करंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए. साथ ही उत्तर प्रदेश से जुड़े विषयों की भी अच्छी तरह से तैयारी करनी चाहिए. अभ्यर्थियों को पिछले 10 साल के प्रश्न पत्र हल करने चाहिए, क्योंकि इससे परीक्षा के पैटर्न को समझने और समय प्रबंधन की बेहतर प्रैक्टिस मिलती है.

तनाव मुक्त होकर दें परीक्षा
अमित नागर के अनुसार, रीजनिंग जैसे विषय में अक्सर देखा जाता है कि छात्रों को सवाल आते हुए भी परीक्षा के दौरान तनाव के कारण वे उन्हें हल नहीं कर पाते. ऐसे में जब परीक्षा का पेपर मिले तो घबराने के बजाय शांत दिमाग से उसे हल करना चाहिए. अगर अभ्यर्थी बिना तनाव के परीक्षा देंगे तो सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है.

मेहनत से पूरा हो सकता है सपना
उन्होंने कहा कि हर युवा का सपना होता है कि वह उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होकर समाज की सेवा करे. ऐसे में अगर छात्र पूरी लगन और मेहनत के साथ तैयारी करें, तो उनका यह सपना जरूर पूरा हो सकता है.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP