Guru Margi In Mithun Rashi 2026 Lucky Rashifal | jupiter direct in gemini auspicious for mesh singh kanya tula kumbh meen | गुरु 11 मार्च को मिथुन राश

Share to your loved once


Guru Margi 2026: देवताओं के गुरु बृहस्पति 11 मार्च को मिथुन राशि में मार्गी यानी सीधी चाल चलने वाले हैं. गुरु 13 दिसंबर तक इसी अवस्था में चलेंगे, इसके बाद वह वक्री कर जाएंगे. हालांकि गुरु 2 जून तक मिथुन राशि में रहेंगे, इसके बाद कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, गुरु ग्रह भाग्य, वैवाहिक जीवन, धन, कानून, धार्मिक कार्य आदि के कारक ग्रह हैं और फिलहाली अतिचारी अवस्था में भी हैं. साल 2025 में जब गुरु ग्रह ने मिथुन राशि में गोचर किया था, तब वे तीन गुना अतिचारी होकर चले थे, जिसका प्रभाव 8 साल तक यानी 18 मार्च 2032 तक देखने को मिलेगा. ऐसे में गुरु का मिथुन राशि में मार्गी होना 5 राशियों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. इन राशि वाले सभी परेशानियों से दूर रहेंगे और सौभाग्य में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं. आइए जानते हैं अतिचारी गुरु के मिथुन राशि में मार्गी होने से किन किन राशियों को लाभ मिलने वाला है…

गुरु मार्गी का मेष राशि पर प्रभाव

गुरु आपकी राशि से तीसरे भाव में मार्गी होने वाले हैं, जो मेष राशि वालों के लिए खासतौर पर धन के मामले में बड़े फायदे ला सकता है. गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से इस अवधि में आप मकान व वाहन खरीद सकते हैं और पुराने निवेश से अच्छा लाभ भी मिलेगा. इस राशि के लोगों को अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है. अचानक धन लाभ की संभावना अच्छी है और नौकरीपेशा लोगों को करियर में तरक्की और प्रमोशन भी मिल सकता है. गुरु के प्रभाव से पारिवारिक जीवन भी बेहतर होगा, जिससे खुशी और संतुष्टि मिलेगी. यह समय है जब मेहनत और लगन का फल मिल सकता है, चाहे वह प्रोफेशनल हो या पर्सनल लाइफ में.

गुरु मार्गी का सिंह राशि पर प्रभाव

गुरु आपकी राशि से 11वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं और आपकी राशि के 5वें और 8वें घर का स्वामी भी हैं. गुरु के मार्गी होने से आपकी कई इच्छाएं पूरी होने की संभावना बन रही है और 13 दिसंबर तक अप्रत्याशित रूप से लाभदायक अनुभव भी मिल सकते हैं. सिंह राशि वाले अपने काम में लगातार प्रगति करेंगे और दीर्घकालिक सफलता की नींव भी रखेंगे. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चीजों को लेकर आप क्लियर रहेंगे और समझदारी से कार्य भी करेंगे, जिससे आपकी हर जगह तारीफ भी होगी. अगर आप बिजनेस में हैं, खासकर ट्रेडिंग या सट्टा करते हैं तो यह समय आपको अच्छा मुनाफा और नए रोमांचक अवसर दे सकता है.

गुरु मार्गी का कन्या राशि पर प्रभाव

गुरु ग्रह आपकी राशि से 10वें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं और चौथे व सातवें भाव का स्वामी भी हैं. कन्या राशि वालों को गुरु ग्रह की कृपा से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कामकाज को लेकर स्थिति साफ होती जाएगी. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के सभी टारगेट समय पर पूरे हो जाएंगे और अपने काम से सभी को प्रभावित भी करेंगे. जो लोग बिजनसे कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अधिक कमाई के अच्छे मौके लेकर आ सकता है. आर्थिक रूप से इस दौरान आपकी आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसका मुख्य कारण आपकी किस्मत रहेगी.

गुरु मार्गी का तुला राशि पर प्रभाव

गुरु ग्रह आपकी राशि से नौवें भाव में मार्गी होने वाले हैं और तीसरे व छठे भाव का स्वामी भी हैं. ऐसे में, गुरु के मार्गी होने से तुला राशि वाले क्षमताओं से आगे बढ़ सकते हैं और यात्रा के ज्यादा मौके मिल सकते हैं. तुला राशि वालों को अब अपने मेहनत का फल मिलना शुरू हो सकता है. अगर आप व्यवसायी हैं तो आपके दिमाग में नए बिजनेस आइडिया आ सकते हैं, जिनसे अच्छा खासा पैसा कमाया जा सकता है. आर्थिक रूप से भी इस समय आपको बड़ी रकम मिल सकती है और यात्रा के जरिए भी कमाई के नए मौके मिल सकते हैं. तुला राशि वालों के लिए यह अवधि बेहद शानदार रहने वाली है, इस अवधि में आप मन की सभी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे.

गुरु मार्गी का कुंभ राशि पर प्रभाव

गुरु ग्रह आपकी राशि से आठवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, ऐसे में कुंभ राशि वालों को परिवार और दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा और कई सामाजिक कार्य करने में आगे भी रहेंगे. अगर आप किसी विवाद में फंसे हुए हैं तो आपको राहत मिलने की संभावना बन रही है. आर्थिक रूप से कुंभ राशि वालों को बड़ा लाभ मिल सकता है और अपनी बचत बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं. नौकरी व व्यापार करने वालों को इस अवधि में सभी योजनाएं सफल होंगी और भविष्य को मजबूत बनाने के लिए कुछ अच्छे निवेश भी कर सकते हैं, जो आपकी रीढ़ की हड्डी बनेंगे. परिवार में अगर परेशानी चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम मजबूत होगा.

गुरु मार्गी का मीन राशि पर प्रभाव

गुरु ग्रह आपकी राशि से सातवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं, ऐसे में मीन राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. करियर की बात करें तो विदेश में नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और ये मौके अच्छे साबित हो सकते हैं. वहीं प्रतोयोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का फल मिलेगा और सभी प्रशंसा भी करेंगे. सोशल मीडिया के जरिए मीन राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP