प्रचंड गर्मी में पेट को रखेगा ‘बर्फ’ जैसा ठंडा, बस 5 मिनट में तैयार करें गोंद कतीरा और सौंफ का यह जादुई शर्बत!

Share to your loved once


होमताजा खबरलाइफ़

गर्मी में पेट को रखेगा ‘बर्फ’ जैसा ठंडा,गोंद कतीरासौंफ का यह जादुई शर्बत!

Last Updated:

Gond Katira Saunf Sharbat Recipe : गर्मी और लू से बचने के लिए घर पर बनाएं गोंद कतीरा और सौंफ का जादुई शर्बत. जानें 5 मिनट में तैयार होने वाले प्री-मिक्स की आसान रेसिपी.

ख़बरें फटाफट

गर्मी में पेट को रखेगा 'बर्फ' जैसा ठंडा,गोंद कतीरासौंफ का यह जादुई शर्बत!Zoom

‘गोंद कतीरा और सौंफ का शर्बत’

Gond Katira Saunf Sharbat Recipe : जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, वैसे-वैसे शरीर और विशेषकर पेट की गर्मी एक बड़ी समस्या बन रही है. चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच बाजार के कोल्ड ड्रिंक्स केवल प्यास बुझाते हैं, लेकिन शरीर को अंदरूनी ठंडक नहीं देते. ऐसे में आयुर्वेद और नानी-दादी के नुस्खों में छिपा ‘गोंद कतीरा और सौंफ का शर्बत’ किसी वरदान से कम नहीं है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि लू से बचाने और पेट को शांत रखने का रामबाण इलाज भी है. आइए जानते हैं इसे झटपट तैयार करने का तरीका.

गोंद कतीरा की तैयारी
इस शर्बत की मुख्य सामग्री ‘गोंद कतीरा’ है, जिसे इसकी ठंडी तासीर के लिए जाना जाता है. सबसे पहले थोड़े से गोंद कतीरे को साफ करके एक बड़े बर्तन में पानी डालकर 5 से 6 घंटे के लिए भिगो दें. भिगोने के बाद यह फूलकर बिल्कुल बर्फ की कतरन या जेली जैसा दिखने लगता है. याद रखें, गोंद कतीरा बहुत थोड़ा सा ही भिगोना चाहिए क्योंकि यह फूलकर अपनी मात्रा से कई गुना ज्यादा हो जाता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी

ऐसे बनाएं ‘मैजिक प्री-मिक्स’
गर्मियों में बार-बार शर्बत बनाने की मेहनत से बचने के लिए आप एक ‘प्री-मिक्स’ पाउडर बनाकर स्टोर कर सकते हैं. इसके लिए एक मिक्सी जार में आधा कप सौंफ, सौंफ के बराबर मात्रा में ही धागे वाली मिश्री (जो चीनी से कहीं ज्यादा ठंडी और सेहतमंद होती है), एक चम्मच काली मिर्च और स्वाद के साथ-साथ पाचन के लिए थोड़ा सा काला नमक मिलाएं.

इन सभी चीजों को अच्छी तरह पीसकर एक बारीक पाउडर तैयार कर लें. अब इस मिश्रण को एक बारीक छलनी से छान लें ताकि सौंफ के रेशे अलग हो जाएं. इसे एक एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख दें. यह प्री-मिक्स हफ़्तों तक खराब नहीं होता और आपका काम आसान कर देता है.

बस 2 मिनट में ऐसे करें सर्व
जब भी आपको या मेहमानों को शर्बत परोसना हो, तो एक बड़ा गिलास लें. इसमें सबसे पहले दो चम्मच भीगा हुआ गोंद कतीरा और दो चम्मच तैयार सौंफ प्री-मिक्स डालें. अगर आप इसे और भी ज्यादा पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो इसमें पहले से भिगोकर रखे हुए सब्जा सीड्स (तुलसी के बीज) भी डाल सकते हैं.
अब इसमें स्वाद के लिए एक चम्मच नींबू का रस, ताजी पुदीने की पत्तियां और ढेर सारी बर्फ के टुकड़े डालें. ऊपर से ठंडा पानी मिलाएं और चम्मच से अच्छी तरह घोल लें. आपका जादुई ठंडा शर्बत तैयार है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP