बर्तन में पहले दूध-पानी नहीं डालें ये 2 चीजें और मिट्टी के दीये, यूनिक है चाय बनाने की ये रेसिपी, देखें वीडियो

Share to your loved once


Last Updated:

How to make diya wali chai: इस देश में चाय पीने वालों की कमी नहीं है. आमतौर पर आप चाय के बर्तन में दूध, पानी, चीनी, चाय पत्ती एक साथ डालकर चाय बनाते होंगे, लेकिन क्या कभी चाय के बर्तन में दीये डालकर चाय बनाई है? उससे भी यूनिक तरीका ये कि दूध, पानी बिना डाले ही पहले चाय पत्ती और चीनी बर्तन में डालकर ये दीये वाली चाय बनती है. चौंक तो नहीं गए, तो चलिए जान लीजिए दीये वाली इस यूनिक चाय रेसिपी के बारे में यहां…

बर्तन में पहले दूध-पानी नहीं डालें ये 3 चीजें, यूनिक है चाय की ये रेसिपीZoom

चाय बनाने का यूनिक तरीका, दीया चाय. PC: streetfoodinkitchen

हर 10 भारतीय में से 8-9 तो चाय पीने के शौकीन होते ही हैं. सुबह उठते ही बिस्तर पर ही चाय पीने वालों को यदि गर्मा गर्म एक प्याल चाय न मिले तो उनकी सुबह ही नहीं होती है. कड़क गरमा गर्म चाय पीते ही जैसे मूड फ्रेश हो उठता है. आमतौर पर हर घर में सबसे ज्यादा दूध वाली चाय ही पी जाती है. चाय के बर्तन में दूध, पानी, चाय पत्ती, चीनी डाला, 2-3 मिनट उबाल कर छान लिया. कुछ लोग मसाला चाय पीना पसंद करते हैं, जिसमें इलायची पाउडर, दालचीनी, लौंग, अदरक डालना पसंद करते हैं. कुछ लोग वजन कम करने के लिए ब्लैक टी, लेमन टी, हर्बल टी, ग्रीन टी आदि भी पीते हैं. हर चाय को बनाने का अपना तरीका है, लेकिन क्या कभी आपने चाय वाले बर्तन में दीये डालकर चाय बनाने का यूनिक तरीके के बारे में जाना-सुना है? जी हां, ये पढ़कर कहीं हैरान तो नहीं हो गए आप? चलिए जानते हैं यहां कि आखिर क्या है दीये वाला चाय बनाने का तरीका, चाय बनाने में दीपक का क्या है काम?

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

चाय बनाने का दीये वाला तरीका
आप आमतौर पर दूध वाली चाय बनाने के लिए चाय के बर्तन में पहले पानी, दूध डालते होंगे, फिर चीनी, चाय पत्ती, थोड़ा अदरक और इसे उबाल कर चाय को कप में छान लेते होंगे. लेकिन दीया चाय बहुत ही यूनिक है. इसे बनाने का तरीका बिल्कुल वैसा नहीं है जैसा कि आप डेली दूध वाली चाय बनाते हैं. इस दीये वाली चाय की रेसिपी शेयर की गई है streetfoodinkitchen नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर. हालांकि, इसे तंदूरी चाय (tanduri chai) का नाम दिया गया है, लेकिन चूंकि इसे बनाने के लिए दीया का भी इस्तेमाल किया गया है तो इसे दीया वाली चाय भी कहना गलत न होगा.

दीया चाय बनाने के लिए सामग्री
दूध, चीनी, चाय पत्ती, दो दीये, अदरक क्रश्ड और इलायची पाउडर चाहिए.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP