YRF Alpha Release Date Announced: आलिया भट्ट और शर्वरी की ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का ऐलान

Share to your loved once


Last Updated:

फिल्म ‘अल्फा’ रिलीज डेट: यशराज फिल्म्स ने अपने स्पाय यूनिवर्स की सबसे चर्चित एक्शन एंटरटेनर ‘अल्फा’ की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है. आलिया भट्ट और शर्वरी स्टारर यह हाई-ऑक्टेन फिल्म 10 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. रिलीज डेट के साथ साझा किए गए नए पोस्टर में आलिया भट्ट चोटों और खून के निशानों के साथ बेहद दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं. शिव रवैल के निर्देशन और आदित्य चोपड़ा के निर्माण में बनी यह फिल्म भारत की पहली महिला-प्रधान पूर्ण एक्शन फिल्म है, जिसमें आलिया और शर्वरी का मुकाबला खूंखार विलेन बॉबी देओल से होगा.

ख़बरें फटाफट

आलिया भट्ट की 'अल्फा' की रिलीज डेट का ऐलान, जुलाई में इस दिन देगी दस्तकZoom

10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी फिल्म.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के सबसे बड़े और सफल स्पाय यूनिवर्स को लेकर दर्शकों का उत्साह एक बार फिर सातवें आसमान पर है. यशराज फिल्म्स ने अपनी मोस्ट अवेटेड और पहली महिला प्रधान एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ की आधिकारिक रिलीज डेट घोषित कर दी है. आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ अभिनीत यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर 10 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

कैसा है फिल्म का नया पोस्टर?
रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही यशराज फिल्म्स, आलिया भट्ट और शर्वरी ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया और रोंगटे खड़े कर देने वाला पोस्टर साझा किया है. इस पोस्टर ने आते ही इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. पोस्टर में आलिया भट्ट का एक ऐसा अवतार नजर आ रहा है, जिसे दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा. उनके चेहरे पर चोटों के निशान और गहरे कट्स साफ दिखाई दे रहे हैं, जो इस बात का संकेत हैं कि फिल्म में एक्शन का स्तर कितना रॉ और क्रूर होने वाला है. आलिया का यह ‘इंटेंस’ लुक किसी भयंकर भिड़ंत के बाद की स्थिति को दर्शाता है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP