डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के लिए बने वेलकम गेट से टकराई PAC की ट्रक, दो सिपाही घायल

Share to your loved once


Last Updated:

Kanpur News: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के लिए लगाए गए वेलकम गेट गिरने से पीएसी के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में विधायक महेश त्रिवेदी के आवास के पास संजय वन गेट के निकट हुई.

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के लिए बने वेलकम गेट से टकराई PAC की ट्रक, दो जवान घायलZoom

कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के लिए बनाये गए वेलकम गेट से हादसा

कानपुर. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के आगमन के लिए लगाए गए स्वागत द्वार में एक बड़ी दुर्घटना हो गई, जिसमें पीएसी का वाहन फंस गया और गेट गिरने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र में विधायक महेश त्रिवेदी के आवास के पास संजय वन गेट के निकट हुई.

घटना के अनुसार, भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी के पुत्र के विवाह के बाद आशीर्वाद देने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उनके आवास पहुंचने वाले थे. सुरक्षा और स्वागत की तैयारियों के तहत संजय वन के पास एक बड़ा “वेलकम” गेट लगाया गया था. पीएसी का एक वाहन जवानों को उतारने के बाद वापस लौट रहा था, तभी वह गेट से टकरा गया. गेट में फंसने के कारण वाहन को निकालने की कोशिश में गेट अचानक गिर पड़ा. इस हादसे में गेट की चपेट में आने से एक पीएसी जवान और एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए. पीएसी जवान को कमर पर गंभीर चोट आई, जबकि ट्रैफिक सिपाही के मुंह पर चोट लगी. दोनों घायलों को तत्काल मौके पर मौजूद साथी जवानों ने निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना लापरवाही के कारण हुई है. गेट की स्थापना और सुरक्षा व्यवस्था में उचित सावधानी नहीं बरती गई. उपमुख्यमंत्री के दौरे से पहले ही यह घटना होने से प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. जांच टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गेट की संरचना, वाहन की गति और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. यह घटना सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर करती है, खासकर ऐसे आयोजनों में जहां उच्च पदाधिकारियों का आगमन होता है. विधायक महेश त्रिवेदी के आवास पर उपमुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही यह हादसा होने से स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है, जबकि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP