पाजी कभी हंस भी लिया करो…अर्शदीप सिंह ने उड़ाई गौतम गंभीर की खिल्ली, वीडियो वायरल

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

वीडियो: पाजी कभी हंस भी लिया करो…अर्शदीप सिंह ने उड़ाई गौतम गंभीर की खिल्ली

Last Updated:

Arshdeep Singh T20 World Cup 2026: भारत के वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने अपने-अपने अंदाज में जश्न मनाया. ईशान किशन ने नम आंखों के साथ अक्षर पटेल को गले लगा लिया तो ‘प्लेयर आफ द टूर्नामेंट’ बने संजू सैमसन को साथी खिलाड़ियों ने घेर लिया. अपनी भावनाओं को जाहिर नहीं होने देने वाले मुख्य कोच गौतम गंभीर को डगआउट में सभी ने बधाई दी.

वीडियो: पाजी कभी हंस भी लिया करो...अर्शदीप सिंह ने उड़ाई गौतम गंभीर की खिल्लीZoom

Gautam Gambhir Arshdeep singh

अहमदाबाद: भारत के तीसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने के बाद मैदान पर खिलाड़ियों ने जिस तरह से जश्न मनाया, आने वाले कई दिनों तक सोशल मीडिया पर इसके वीडियो, रील और तस्वीरें छाई रहेंगी. मैच खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह ने कमेंटेटर हर्षा भोगले से बातचीत में कहा कि वह अपने लोकप्रिय इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए कुछ रील्स बना रहे हैं. अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील हेड कोच गौतम गंभीर के साथ भी अपलोड की है.

इस वीडियो में अर्शदीप सिंह गौतम गंभीर को कहते सुने जा सकते हैं, ‘पाजी कभी हंस भी लिया करो यार.’ अर्शदीप के इतना बोलते ही गौतम समेत पीछे खड़े लोग जिन्हें देखा नहीं जा सकता, ठहाका मारकर हंसने लगे. खबर लिखे जाने तक इस रील पर साढ़े सात मिलियन व्यूज आ चुके थे और एक मिलियन से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP