Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को दिया अंजाम, SBI ATM उखाड़ हो गए फरार

Share to your loved once


Last Updated:

Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. देर रात स्कॉर्पियो गाड़ी से पहुंचे चोरों ने कुछ ही मिनटों में एसबीआई के एटीएम को उखाड़ा और उसे वाहन पर लादकर फरार हो गए. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

मुजफ्फरपुर में सनसनीखेज वारदात, SBI ATM उखाड़ साथ ले गए चोरZoom

एआई फोटो

मुजफ्फरपुर.  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. जहां चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कैश से भरी एटीएम मशीन उखाड़कर फरार हो गए. यह घटना मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक की बताई जा रही है, जहां देर रात स्कॉर्पियो गाड़ी से पहुंचे चोरो ने भारतीय स्टेट बैंक की एटीएम मशीन ली और उसे गाड़ी पर लादकर फरार हो गए. इस बड़ी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

बताया जा रहा है कि चोर पूरी तैयारी के साथ चोरी करने पहुंचे थे. उन्होंने कुछ ही मिनटों में एटीएम मशीन को उखाड़ ली और गाड़ी पर लादकर निकल गए. चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश किस तरह एटीएम को उखाड़कर गाड़ी में रखकर ले जा रहे हैं. फिलहाल एटीएम मशीन में कितनी नकदी थी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. बैंक अधिकारी एटीएम में मौजूद कैश का हिसाब लगाने में जुटे हुए हैं.

जांच में जुटी फॉरेंसिक साइंस बैल
घटना की सूचना मिलते ही करजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. वहीं फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल
वहीं, एटीएम को उखाड़कर ले जाने जैसी बड़ी वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर रात में पुलिस गश्त सख्त होती, तो शायद बदमाश इतनी आसानी से इस वारदात को अंजाम नहीं दे पाते. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी हुई है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP