Harry Brooke, Harry Brook news, Harry Brooke Dropped catch, Harry Brooke Sanju Samson catch news, हैरी ब्रूक न्यूज, हैरी ब्रूक क्रिकेट, हैरी ब्रूक स

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

ब्रूक के करियर पर लगा सबसे बड़ा दाग, इंग्लिश कप्तान को माफी नहीं मिलेगी!

Last Updated:

Harry Brook dropped catch off Sanju Samson: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 7 रन से करारी हार मिली. इसके साथ ही टीम अब खिताबी रेस से बाहर हो गई. मैच में इंग्लैंड की टीम ने 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 246 रन बना लिए, लेकिन हैरी ब्रूक का ड्रॉप कैच टीम के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.

ब्रूक के करियर पर लगा सबसे बड़ा दाग, इंग्लिश कप्तान को माफी नहीं मिलेगी!Zoom

इंग्लैंड के टी20 कप्तान हैरी ब्रूक

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक से एक ऐसी गलती हुई, जिसके लिए वह खुद को कभी माफ नहीं कर पाएंगे. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में हैरी ब्रूक ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. गेंदबाजी में इंग्लैंड की शुरुआत जबरदस्त रही. टीम ने अभिषेक शर्मा को जल्दी आउट कर दिया था.

इसके बाद जोफ्रा आर्चर ने संजू सैमसन को भी लगभग फंसा लिया ही था, लेकिन हैरी ब्रूक ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया. हैरी ब्रूक ने जब संजू का कैच छोड़ा तो वह सिर्फ 15 रन बनाकर खेल रहे थे. हैरी ब्रूक ने संजू का ये कैच नहीं बल्कि मैच छोड़ दिया. इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए फिर संजू ने भी धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी 42 गेंद में 89 रन कूट दिए.

भारत ने बनाए 253 रन का विशाल स्कोर

हैरी ब्रूक की गलती के कारण भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. आईसीसी टी20 विश्व कप के नॉकआउट में ये सबसे बड़ा स्कोर है. संजू के अलावा टीम इंडिया के लिए शिवम दुबे और ईशान किशन ने भी तेज तर्रार पारी खेली. इस विशाल स्कोर के कारण ही इंग्लैंड की टीम दमदार बल्लेबाजी के बावजूद लक्ष्य से 7 रन से दूर रह गई. क्योंकि अगर हैरी ब्रूक ने संजू का वह कैच पकड़ लिया होता तो शायद भारत 200 या फिर 220 रन तक ही बना पाती.

बेथल ने इंग्लैंड के लिए लड़ी लड़ाई

भारत के खिलाफ रिकॉर्ड 254 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड के जैकब बेथल अकेले अपनी टीम के लिए लड़ाई लड़ी. बेथल आखिरी ओवर में 48 गेंद पर 105 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में बेथल ने 7 छक्के और 8 चौक भी लगाए. बेथल की इस दमदार शतकीय पारी के बदौलत इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन तक पहुंच गई है. इस तरह इंग्लिश टीम सिर्फ 7 रन से हारी.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP