नींबू महीनों तक ताजा कैसे रखें? जानिए फ्रिज, पानी, फ्रीजर और देसी तरीकों से स्टोर करने के 9 आसान और काम के टिप्स

Share to your loved once


Lemon Storage Tips: नींबू हर रसोई की जान है. गर्मियों में ठंडा नींबू पानी हो, सर्दियों में सूप या सलाद का स्वाद बढ़ाना हो, या फिर दाल में हल्का खट्टापन लाना हो नींबू हर मौसम में काम आता है. सेहत की बात करें तो यह विटामिन-सी से भरपूर होता है और शरीर को ताजगी देता है. कई लोग सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीते हैं, तो कुछ लोग इसे घरेलू उपायों में इस्तेमाल करते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि बाजार में नींबू सस्ते मिल जाएं तो लोग ज्यादा खरीद लेते हैं. लेकिन कुछ ही दिनों में वे सूखने लगते हैं या उन पर दाग आने लगते हैं. खासकर गर्मी और बरसात में इन्हें संभालकर रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

ऐसे में अगर आपको ऐसा तरीका मिल जाए जिससे नींबू दो-चार दिन नहीं बल्कि कई हफ्तों या महीनों तक ताजा बने रहें, तो बात ही अलग हो जाएगी. सही स्टोर करने का तरीका अपनाकर आप नींबू की नमी, रस और स्वाद लंबे समय तक बचाकर रख सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे आसान और काम के टिप्स जो हर घर में अपनाए जा सकते हैं.

ऐसे रखें नींबू, जल्दी नहीं होंगे खराब

1. बिना धोए फ्रिज में रखें
नींबू खरीदकर लाने के बाद तुरंत मत धोइए. पहले उन्हें सूखा ही रहने दें और सीधे फ्रिज में रख दें. धोने से उन पर नमी बढ़ जाती है, जिससे वे जल्दी खराब हो सकते हैं. सूखे नींबू 2–3 हफ्ते आराम से चल सकते हैं.

2. एयरटाइट डिब्बा या जिप बैग
नींबू को खुला छोड़ने से वे सूख जाते हैं. इन्हें एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में बंद करके फ्रिज में रखें. इससे उनकी नमी बनी रहती है और वे ज्यादा समय तक रसदार रहते हैं.

3. पानी में डुबोकर रखें
एक बाउल में पानी भरें और उसमें नींबू डालकर फ्रिज में रख दें. पानी उनकी ताजगी बनाए रखता है. इस तरीके से नींबू लगभग एक महीने तक फ्रेश रह सकते हैं.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

4. कटे हुए नींबू को फ्रीज करें
अगर नींबू कट गया है तो उसकी स्लाइस बनाकर फ्रीजर में रख दें. बाद में इन्हें ड्रिंक, चाय या खाना बनाते समय आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

5. कटे हिस्से पर नमक लगाएं
बचा हुआ कटा नींबू सीधे फ्रिज में रखने के बजाय उसके कटे हिस्से पर थोड़ा नमक लगाकर पैक करें. इससे उसका रस बाहर नहीं निकलता और वह 2–3 दिन तक सही रहता है.

6. रस निकालकर आइस ट्रे में रखें
अगर नींबू बहुत ज्यादा हैं तो उनका रस निकालकर आइस ट्रे में भर दें और जमा लें. जरूरत पड़ने पर एक क्यूब निकालें और इस्तेमाल करें. यह तरीका महीनों तक काम आता है.

7. पेपर टॉवल या सूती कपड़े में लपेटें
फ्रिज में रखने से पहले नींबू को पेपर टॉवल या सूती कपड़े में लपेट दें. इससे अतिरिक्त नमी सोख ली जाती है और नींबू जल्दी खराब नहीं होते.

8. हल्की तेल या घी की परत
नींबू पर सरसों का तेल, रिफाइंड ऑयल या देसी घी की हल्की परत लगाकर एयरटाइट डिब्बे में रख दें. इससे उनकी बाहरी सतह सुरक्षित रहती है.

9. पानी और सफेद सिरके का घोल
एक बर्तन में पानी और आधा कप सफेद सिरका मिलाकर नींबू उसमें डुबो दें और फ्रिज में रखें. यह तरीका उन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रख सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP