अनारकली की मशहूर पान खेती फिर शुरू, किसानों को मिल रहे पौधे

Share to your loved once


Last Updated:

बहराइच जिले में एक समय मशहूर रही पान की खेती अब धीरे-धीरे फिर से लौट रही है. अनारकली क्षेत्र में कभी बड़े पैमाने पर पान उगाया जाता था, लेकिन पानी के दूषित होने से किसानों ने यह खेती बंद कर दी थी. अब जिले में नर्सरी से पान के पौधे उपलब्ध होने लगे हैं, जिससे किसान ग्रीन नेट के नीचे आसानी से पान की खेती कर सकते हैं. यहां 250 रुपये में पौधे मिल रहे हैं और किसान दोबारा इस खेती की ओर रुझान दिखा रहे है.

बहराइच. एक अरसा पहले बहराइच जिले के अनारकली नामक क्षेत्र में पान की खेती हुआ करती थी. लेकिन बदलते वक्त के साथ-साथ अब पान की खेती बस एक कहानी बनकर रह गई है. लेकिन अब बहराइच जिले में फिर से पान के पौधे आने लगे हैं, जिनको लेकर आप पान की खेती बड़ी आसानी से कर सकते हैं जिसकी देखरेख और कीमत के बारे में बहराइच जिले में नर्सरी करने वाले राहुल जी बताते हैं. पान की खेती से बहराइच का नाता वर्षों पुराना रहा है पहले बहराइच में किसान एक अरसा पहले पान की खेती किया करते थे. जिले का अनारकली नामक स्थान पान की खेती को लेकर काफी मशहूर था. लेकिन बदलते वक्त के साथ-साथ अनारकली का पानी जैसे-जैसे दूषित होता गया वैसे-वैसे लोगों ने पान की खेती बंद कर दी लेकिन अब धीरे-धीरे पान की खेती की ओर किसान अपना रुझान दिखा रहे हैं.

यहां से ले पौधा इस तरह करें पान की खेती
अब बहराइच के लोग भी पान की खेती आसानी से कर सकते हैं बस उनको इन बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है. पान का पौधा बेचने वाले राहुल नाम के शख्स ने पान की खेती के बारे में जानकारी देते हुए बताया है पान की खेती ग्रीन नेट के नीचे आसानी से की जा सकती है, क्योंकि पान के पौधों को डायरेक्ट धूप और पानी नुकसान करता है इसलिए ग्रीन नेट के नीचे रखकर खेती करना काफी आसान होता है. जिससे पान के पौधों को ना तो डायरेक्ट हवा लगती है और ना ही डायरेक्ट धूप इसके अलावा इसमें बस पानी देने की आवश्यकता होती है. 5 से 7 दिन में पान आसानी से निकल आते हैं.

यहां से खरीदे पौधे
अगर आप पान की खेती करना चाहते हैं तो बहराइच जिले में वैसे तो बहुत सारी नर्सरियां है जहां पर पान के पौधे मिल जाते हैं और अगर आप चाहे तो बहराइच में दूरसंचार ऑफिस के सामने राहुल जी की नर्सरी से पान के पौधे ले सकते हैं. जिसकी कीमत की बात करें तो यहां पर आपको मात्र 250 रुपए में पान के पौधा बड़ी आसानी से मिल जाएगा जिसकी खेती आप आसानी से कर सकते हैं.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP