बुमराह की वो 12 गेंदें, जिसने तय की इंग्लैंड की हार, बना मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट
Last Updated:
Turning Point: जसप्रीत बुमराह के जादुई स्पेल ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली. जहां अन्य गेंदबाज 12 से ऊपर की इकोनॉमी से रन लुटा रहे थे, वहीं बुमराह ने महज 8.2 की इकोनॉमी और अपने अंतिम 12 गेंदों (16वें और 18वें ओवर) में केवल 14 रन देकर मैच पलट दिया. 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने वाले बुमराह की इस घातक गेंदबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया ह. भारत अब टी20 इतिहास की सबसे सफल टीम बन गई है.

बुमराह की 12 गेंदों पर मैच का पासा पलट दिया.
नई दिल्ली. जब मैच हाथ से निकलता दिख रहा हो, जब बल्लेबाज आग उगल रहे हों और जब वानखेड़े की पिच पर गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई हो रही हो, तब भारत के पास एक ही नाम होता है जसप्रीत बुमराह. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें वर्तमान में महान गेंदबाज क्यों कहा जाता है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रनों की बरसात हो रही थी. जहां सैम कुरेन (13.2), वरुण चक्रवर्ती (16) और शिवम दुबे (22) जैसे गेंदबाज 10 से ऊपर की इकोनॉमी से रन लुटा रहे थे, वहीं बुमराह ने 8.2 की किफायती इकोनॉमी से गेंदबाजी कर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया. भारत की जीत और इंग्लैंड की हार के बीच बुमराह के वो दो स्पैल मैच के टर्निंग पॉइंट रहे.
मैच का असली टर्निंग पॉइंट जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के अंतिम दो ओवर रहे. जब इंग्लैंड को जीत के लिए तेजी से रनों की दरकार थी, बुमराह ने अपनी जादुई विविधताओं से सन्नाटा पसरा दिया. इंग्लैंड की पारी के 16वें ओवर में बुमराह ने केवल 8 रन दिए और दबाव बनाया. 18वां ओवर मैच का सबसे अहम ओवर रहा जिसमें उन्होंने केवल 6 रन खर्च किए. हैरत की बात यह रही कि बुमराह की इन आखिरी 11 गेंदों में इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज केवल 1 बाउंड्री लगा सका. उनकी सटीक यॉर्कर और धीमी गेंदों ने इंग्लैंड के पावर-हिटर्स को पूरी तरह खामोश कर दिया.
बुमराह की 12 गेंदों पर मैच का पासा पलट दिया.
संजू सैमसन (Sanju Samson) के तूफानी अर्धशतक से गत चैंपियन भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जैकब बेथेल के आक्रामक शतक के बावजूद इंग्लैंड को सात रन से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई. भारत के 254 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम बेथेल (105 रन, 48 गेंद, सात छक्के, आठ चौके) के शतक और विल जैक्स (35 रन, 20 गेंद, चार चौके, दो छक्के ) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 77 तथा सैम कुरेन (18) के साथ छठे विकेट की 50 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी.
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत.
बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन दिए
भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 38 रन देकर दो विकेट चटकाए. बुमराह ने चार ओवर में सिर्फ 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया जो निर्णायक साबित हुआ. वरुण चक्रवर्ती ने 64 रन लुटाकर एक विकेट चटकाया जो इस प्रारूप में भारत की ओर से सबसे महंगे स्पैल है. भारत अब फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड से भिड़ेगा और टी20 विश्व का खिताब बचाने वाली पहली टीम बनकर इतिहास रचने की कोशिश करेगा.
भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराया
बुमराह ने 500 इंटरनेशनल विकेट पूरे किए
भारत ने यह रोमांचक मुकाबला 7 रन से जीतकर इतिहास रच दिया है. लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ भारत टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास की सबसे सफल टीम बनकर उभरी है. अहमदाबाद के इस 32 वर्षीय गेंदबाज बुमराह ने न केवल अपने 500 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे किए, बल्कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया को फाइनल का टिकट दिलाकर करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें