रमजान में बनाएं ये चिकन ग्रेवी, सहरी में रोज मांगकर खाएंगे घरवाले, जानें रसोइयों वाली रेसिपी
Last Updated:
मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान चल रहा है. कई लोग सहरी में खाना नहीं खाना पसंद करते. अगर आप भी इनमें शामिल हैं, तो चिकन ग्रेवी बना सकते हैं. सेहरी का खाना पूरे दिन एनर्जी देता है. कई लोग सुबह भारी खाना खाने से कतराते हैं. चिकन ग्रेवी को कम वक्त में तैयार किया जा सकता है. अगर घरवाले सेहरी में खाना खाने में आनाकानी करते हैं, तो यह स्पेशल चिकन ग्रेवी उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है. आइये इसे बनाने का तरीका जानते हैं.
देहरादून. रमजान का महीना चल रहा है. कई लोग सहरी में खाना नहीं खाना चाहते हैं, ऐसे लोगों के लिए आप स्पेशल चिकन ग्रेवी बना सकते हैं. इसे घर के सभी लोग चटकारे लेकर भरपेट खाना खाएंगे. देहरादून निवासी मुनीजा का कहना है कि सेहरी का खाना पूरे दिन एनर्जी देता है, इसलिए इस समय अच्छे से पेटभर के खाना खाना जरूरी होता है. अक्सर लोग सुबह-सुबह भारी खाना खाने से कतराते हैं, लेकिन एक सही जायके वाली डिश भूख और स्वाद दोनों बढ़ा देती है, इसलिए वह चटपटी चिकन ग्रेवी बनाने का आसान तरीका बता रही हैं.
ये तरीका
मुनीजा के मुताबिक, अगर घरवाले सेहरी में खाना खाने में आनाकानी करते हैं, तो यह स्पेशल चिकन ग्रेवी उनके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इसे बनाने की विधि भी बहुत ही सरल है. इसे कम वक्त में एक लजीज डिश को तैयार किया जा सकता है. इसके लिए आप सबसे पहले चिकन को साफ पानी से अच्छी तरह धो लीजिए. अब एक कुकर या कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल गर्म कर लीजिए. तेल गरम होने पर इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद चिकन के टुकड़ों को कुकर में डालें और धीमी आंच पर थोड़ी देर फ्राई करें. धीमी आंच पर फ्राई करने से चिकन का स्वाद अंदर तक जाता है.
ये कॉम्बिनेशन जरूरी
चिकन पूरी तरह से फ्राई होने के बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. अब इसमें आधा चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाएं. यहां एक जरूरी टिप यह है कि हल्दी केवल एक चौथाई चम्मच ही डालें क्योंकि हल्दी ज्यादा होने से ग्रेवी की रंगत और स्वाद दोनों बिगड़ सकते हैं, इसलिए इसका संतुलन बनाए रखना जरूरी है. मुनीजा कहते हैं कि आप अपनी पसंद के अनुसार, इसमें कटी हुई फूलगोभी, मटर और गाजर भी डाल सकते हैं. चिकन के साथ सब्जियों का यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ इसके पोषण को बढ़ाता है, बल्कि ग्रेवी को एक अलग और अच्छा स्वाद भी देता है. आप चाहें तो इसे स्किप कर सकते हैं.
कब तक पकाएं
मसाले और सब्जियां मिलाने के बाद इसमें आधा गिलास पानी डालें और कुकर का ढक्कन लगा दें. इसे धीमी आंच पर सिर्फ एक सीटी आने तक पकाएं. जैसे ही कुकर का प्रेशर खत्म हो, ढक्कन खोलें और ऊपर से ताजी कटी हुई. धनिया पत्ती छिड़कें. आप इसमें चिकन मीट मसाला या रोस्ट किए हुए गरम मसाले को पीसकर डाल सकते हैं. आपकी गरमा-गरम चटपटी चिकन ग्रेवी तैयार है, जिसे आपके घरवाले सेहरी में बड़े चाव से खाएंगे.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें