aaj ka Mesh rashifal 6 March 2026 horoscope | today aries horoscope | love career business | आज का मेष राशिफल, 6 मार्च 2026
Last Updated:
मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. कमर और जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है. मानसिक शांति मिलेगी. प्यार और रिश्तों में जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में स्पष्ट संवाद जरूरी है. अविवाहितों के लिए शादी को लेकर नए प्रस्ताव आ सकते हैं. लोकल 18 से विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातक आज अहंकार से बचें. कोई भी फैसला लेने से उसके नफा और नुकसान के बारे में जरूर सोचें, वरना नुकसान होना तय है.
मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज अच्छा रहेगा. साझेदारी से जुड़े बिजनेस में लाभ होगा. लंबे समय से चली आ रही आर्थिक समस्या दूर होगी. पैसे आने के बाद नए आइडिया में इन्वेस्ट करें, जिससे भविष्य में लाभ होगा. सेहत सामान्य रहेगी. कमर और जोड़ों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. खानपान पर विशेष ध्यान दें. प्यार और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. हालांकि, वाणी में मिठास नहीं होने से कड़वाहट बढ़ सकती है. आज ऋतु बसंत और माष फाल्गुन है. तिथि तृतीया है. नक्षत्र हस्त है. पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 6.41 पर और सूर्यास्त 6.23 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12.09 से 12.56 तक रहेगा. अशुभ समय 9.02 से 9.48 तक रहेगा. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा.
शुभ काम पर चर्चा
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. कमर व जोड़ों में हल्का दर्द हो सकता है. संतुलित आहार लें और पर्याप्त विश्राम करें. उपाय के तौर पर सुबह हल्का योग और स्टीचिंग करें. इससे विशेष शारीरिक लाभ होगा और मानसिक शांति मिलेगी. प्यार और रिश्तों में जीवनसाथी के साथ समांजय बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में स्पष्ट संवाद आवश्यक है. अविवाहितों के लिए शादी को लेकर नए प्रस्ताव आ सकते हैं. परिवार में शांति व सामंजस्य रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग महत्त्वपूर्ण रहेगा. किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है.
इसमें बढ़ेगी उलझन
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज मजबूत होगी. साझेदारी से लाभ होने की संभावना है. व्यापारिक समझौते सफल होने की उम्मीद है. खर्च पर नियंत्रण रखें. टीमवर्क से सफलता मिलेगी. क्लाइंट या पब्लिक डीलिंग वाले कामों में लाभ होगा. सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा. नौकरी व करियर में दिन सामान्य रहेगा. काम का थोड़ा दबाव रहेगा, जिससे थोड़ी उलझन बढ़ सकती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें