Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार? बिजनेस में मुनाफा, लेकिन नौकरी में मिल सकती है फटकार
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: अक्सर लोग जानना चाहते हैं कि आज उनका दिन कैसा रहेगा. वृषभ राशि वालों का आज का दिन खास रहने वाला है. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 6 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज हस्त नक्षत्र और गंड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों की मुलाकात आज नए-नए लोगों से हो सकती है. आज आपके वैवाहिक रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी. आज आपको अपने दोस्त और परिवार का साथ भी मिलेगा. आज आपका स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा.
बिजनेस क्षेत्र में ऊर्जा के साथ करें काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करने की जरूरत है. आज आपको व्यवसाय में खूब मुनाफा भी होगा. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको पूरी मेहनत के साथ ऑफिस में काम करने की जरूरत है. आज आपको बॉस की फटकार भी लग सकती है. आज आप नए नौकरी के लिए ट्राई भी कर सकते हैं. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न भी मिलेगा.
लव लाइफ में पार्टनर को दें वक्त
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने कहा कि वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ आज खुशनुमा होगा. आज आपको अपने पार्टनर को वक्त देना होगा. इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनका वैवाहिक सामान्य होगा.
दही खाकर घर से निकलें
आज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 5 होगा.आज के दिन वृषभ राशि के जातक माता लक्ष्मी को सफेद पेड़ा और दही चढ़ाएं. बाहर जरूरी काम पर जाते वक्त माता लक्ष्मी को चढ़ाए इस दही का सेवन करकर ही काम पर निकले. इससे आपको सफलता जरूर मिलेगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.