Sankashti Chaturthi March 2026 Horoscope: मार्च संकष्टी चतुर्थी इन 5 राशिवालों के लिए शुभ, प्रमोशन, नए अवसर, नई डील, सफलता का योग!
Last Updated:
Sankashti Chaturthi March 2026 Lucky Zodiac Signs: मार्च संकष्टी चतुर्थी 6 मार्च शुक्रवार को है. यह दिन 5 राशिवालों के लिए बेहद शुभ है. इन लोगों पर गणेश जी की कृपा होगी, जिससे उनके जीवन में सुख, सफलता, प्रमोशन, उन्नति का योग बना है. आइए जानते हैं भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी की लकी राशियों के बारे में.

मार्च संकष्टी चतुर्थी की 5 लकी राशियां.
Sankashti Chaturthi March 2026 Lucky Zodiac Signs: मार्च संकष्टी चतुर्थी 6 मार्च शुक्रवार को है. इसे भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी और चैत्र संकष्टी चतुर्थी भी कहते हैं. मार्च संकष्टी चतुर्थी का दिन मेष समेत 5 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी है. इन लोगों को नौकरी में प्रमोशन और नए अवसर प्राप्त होंगे, वहीं बिजनेस करने वालों कोई नई डील या नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. गणेश जी की कृपा से आपके संकट दूर होंगे और कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.
मार्च संकष्टी चतुर्थी 2026 का राशिफल
मेष: संकष्टी चतुर्थी के दिन मेष राशिवालों को पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी. वे सेहतमंद रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को काम में प्रमोशल मिल सकता है, आपके बॉस खुश रहेंगे. काम में लोगों की मदद मिलेगी और निर्णयों की सराहना होगी. कोई काम करना चाहते हैं तो कर लें, सफलता मिल सकती है. आपका भाग्यशाली अंक 6 और शुभ रंग लाल होगा.
वृषभ: चतुर्थी के दिन वृषभ वालों को निवेश का एक बड़ा मौका हाथ लग सकता है, जिससे ये लोग मालामाल हो सकते हैं. आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन लाभ होगा. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. लव लाइफ के लिए भी यह दिन अच्छा है. इस दिन आपकी किसी बड़े शख्स से मुलाकात हो सकती है. इस दिन आपको शुभ रंग हरा और लकी अंक 5 है.
सिंह: संकष्टी चतुर्थी का दिन सिंह राशिवालों को करियर के क्षेत्र में एक नया अवसर प्रदान करने वाला है. गणेश जी के आशीर्वाद से आपके संकट दूर होंगे और कार्य सफल होंगे. करियर में आगे बढ़ने और ऊंचाइयों पर जाने का सुनहरा मौका मिलेगा. इस दिन आपके रिश्ते मधुर और मजबूत होंगे. मन को शांति मिलेगी, तनाव से मुक्त रहेंगे. आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग हरा है.
मकर: संकष्टी चतुर्थी मकर राशि के लोगों के लिए करियर में बड़े अवसरों का द्वार खोलने वाली साबित होगी. अचानक से आपके आप एक से अधिक मौके आ सकते हैं. हालांकि किस जॉब या डील को हाथ में लेना है, इसका फैसला सोचसमझक करें. यह दिन परिवार में खुशियां देने वाला होगा. आपको कुछ महत्वपूर्ण बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए. दोस्तों से मदद प्राप्त होगी. आपकी लकी नबंर 11 और शुभ रंग बैंगनी है.
कुंभ: संकष्टी चतुर्थी का दिन कुंभ राशिवालों के जीवन में रचनात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. आपको चुनौतियां मिलेंगी, लेकिन गणेश जी के आशीर्वाद से उन पर सफलता प्राप्त कर लेंगे. नई नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. लोग आपके विचारों को समझेंगे और आपकी मदद करेंगे. रिश्तों में मधुरता और मजबूती आएगी. सेहत ठीक रहेगी. आपका लकी नंबर 1 और शुभ रंग गुलाबी है.
About the Author
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें