India vs England clash for 3rd time in T20 World Cup knockout: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

T20 WC के नॉकआउट में भारत-इंग्लैंड की तीसरी टक्कर, पहले दो में किसने बाजी मारी

Last Updated:

India vs England clash for 3rd time in T20 World Cup knockout: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच है. इससे पहले दोनों टीमें टी20 विश्व कप के नॉकआउट में दो बार एक-दूसरे से टकराई है. ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच नॉकआउट मुकाबले का नतीजा रहा है.

T20 WC के नॉकआउट में भारत-इंग्लैंड की तीसरी टक्कर, पहले दो में किसने बाजी मारीZoom

इंग्लैंड बनाम भारत, टी20 विश्व कप नॉकआउट

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी, उसका सामना फाइनल में न्यूजीलैंड से होगा. आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 की बात करें तो इंग्लैंड की टीम अपने ग्रुप की टेबल टॉपर थी, लेकिन उसके प्रदर्शन का स्तर कुछ खास नहीं रहा. वहीं सुपर-8 में टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार को छोड़ दें तो पूरे टूर्नामेंट में उसका दबदबा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं आईसीसी टी20 विश्व कप के नॉकआउट में कैसा है भारत-इंग्लैंड के बीच हुए मैच का रिकॉर्ड.

टी20 विश्व कप के नॉकआउट में दो बार हो चुकी है भिड़ंत

आईसीसी टी20 विश्व कप के नॉकआउट स्टेज में भारत और इंग्लैंड की दो बार टक्कर हो चुकी है. पहली बार भारत और इंग्लैंड साल 2022 के सेमीफाइनल में आमने-सामने हुई थी. इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को एकतरफा अंदाज में हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था.

इसके बाद दोनों टीमें साल 2024 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी भिड़ी थी. इस सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अपना बदला पूरा किया. 2022 में मिली हार का बदला पूरा करते हुए रोहित शर्मा की अगुवाई में 2024 में टीम इंडिया ने 68 रनों से मैच को अपने नाम किया था. इस तरह दोनों टीमों के रिकॉर्ड को देखें तो फिलहाल ये बराबरी पर है.

लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की टक्कर

आईसीसी टी20 विश्व कप में ये लगातार तीसरी बार है जब भारत और इंग्लैंड की टक्कर हो रही है. ऐसे में पांच मार्च को होने वाले नॉकआउट मैच में जो भी टीम बाजी मारेगी उसे फाइनल का टिकट मिल जाएगा. फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में रविवार, 8 मार्च को खेला जाएगा.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP