‘सूबेदार’ से पहले देखें ये 7 फिल्में, अनिल कपूर की एक्टिंग के मुरीद हो गए थे लोग, माधुरीं संग जमी थी जोड़ी
Last Updated:
बॉलीवुड के टैलेंटेड स्टार अनिल कपूर इंडस्ट्री के उन सितारों में शामिल हैं, जिन्होंने हर दौर में अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को अपना मुरीद बनाया है. आज यानी 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर उनकी फिल्म ‘सूबेदार’ रिलीज हो रही है. इस फिल्म से पहले भी अनिल कपूर ने करियर में कई दमदार रोल वाली फिल्में की हैं. आइए जानते हैं उनकी कुछ हिट फिल्मो के बारे में.
नई दिल्ली. अनिल कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म’सूबेदार’ फाइनली आज यानी 5 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म में अनिल कपूर का अनोखा किरदार आपको हैरान कर देगा. अपनी इस फिल्म से पहले भी वह अपने करियर में कई रोल से एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं. अब तक वह परिंदा’ से लेकर ‘नायक’ तक कई फिल्मों में अपने रोल से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं.
उम्र के इस पड़ाव पर आकर भी अनिल कपूर का स्टारडम कम नहीं हुआ है. फिलहाल वह काफी समय से अपनी फिल्म ‘सूबेदार’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. इससे पहले वह साल 1989 में आई फिल्म परिंदा में भी दमदार रोल में नजर आए थे. ये उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं. फिल्म में वह मुंबई के अंडरवर्ल्ड की खतरनाक दुनिया में फंसे नजर आए थे.
साल 1988 में आई फिल्म तेजाब में माधुरी के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी थी. इस फिल्म में अनिल कपूर एक्शन स्टार के तौर पर नजर आए थे. इसमें उनका किरदार हालात से मजबूर होकर हिंसा के रास्ते पर चला जाता है.फिल्म में लोग उनकी एक्टिंग के कायल हो गए थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
साल 2001 में उनकी फिल्म नायक आई थी. फिल्म कोई बड़ी हिट नहीं थी. लेकिन आज भी ये कल्ट फिल्म कहलाती है. फिल्म में उन्होंने एक दिन का सीएम बनकर लोगों का दिल जीत लिया था. वह एक टीवी रिपोर्टर के रोल में छा गए थे. ये रोल उनका लोगो के जहन में बस गया.
साल 1989 में उनकी राम लखन ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई थी. ये उनके करियर के लिए टर्निगं प्वाइंट साबित हुई थी. फिल्म में अनिल कपूर ने लक्ष्मण उर्फ लखन का किरदार निभाया है, फिल्म में जैकी श्रॉफ और डिपंल कपाड़िया भी दिखे थे. (Image: IMDb)
साल 1986 में उनकी फिल्म कर्मा रिलीज हुई थी. ये उस दौर की बड़ी हिट साबित हुई थी. फिल्म में अनिल कपूर ने अपने रोल से तहलका मचा दिया था. देशभक्ति और दमदार एक्शन से भरपूर इस फिल्म में उन्होंने अपने रोल के साथ पूरा न्याय किया था. . (Image: IMDb)
साल 2000 में आई फिल्म पुकार में भी अनिल कपूर माधुरी के साथ नजर आए थे. आर्मी मेजर के रोल में वह दर्शकों का जीतने में फिर कामयाब हुए थे. . फिल्म में एक्शन के साथ-साथ राजनीति और इमोशंस की कहानी ने लोगों को भावुक कर दिया था.(Image: IMDb)
साल 1984 में आई उनकी फिल्म मशाल को भी काफी पसंद किया गया था.ये अनिल कपूर के करियर की यादगार फिल्म है. फिल्म में सड़कछाप लड़के का रोल निभाकर उन्होंने इतिहास रच दिया था. फिल्म में उनकी एक्टिंग के लोग मुरीद हो गए थे. (Image: IMDb)