Finn Allen smashed fastest century in T20 World Cup: न्यूजीलैंड के फिन एलन ने आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कि

Share to your loved once


होमक्रिकेट

फिन एलन ने टी20 विश्व कप के इतिहास का जड़ा सबसे तेज शतक

Last Updated:

Finn Allen smashed fastest century: न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही फिन एलन टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

फिन एलन ने टी20 विश्व कप के इतिहास का जड़ा सबसे तेज शतकZoom

फिन एलन ने जड़ा टी20 विश्व कप का सबसे तेज शतक

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन ने इतिहास रच दिया. फिन एलन टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे तेज सेंचुरी लगाने का कारनामा किया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंद में सेंचुरी पूरी की. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है. इससे पहले टी20 विश्व कप में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था. क्रिस गेल ने साल 2016 इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंद में सेंचुरी लगाने का कारनामा किया था.

फिन एलन ने अपनी इस शतकीय पारी में 10 चौके और 8 छक्के भी लगाए. शतक से पहले फिन एलन ने सिर्फ 19 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी. इस तरह फिन एलन न्यूजीलैंड के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी बने. फिफ्टी लगाने के बाद फिन एलन और भी ज्यादा घातत हो गए और उन्होंने अगली 14 गेंद में ही 50 रन बनाकर रिकॉर्ड शतक लगाया.

फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड की टीम

फिन एलन और टिम साइफर्ट की धुआंधार बल्लेबाजी से न्यूजीलैंड की टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने एकतरफा जीत हासिल की. कीवी टीम ने साउथ अफ्रीका को को मैच में 9 विकेट से हराया. मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था.

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने मार्को यानसेन की अर्धशतकीय पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 169 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड के लिए फिन एलन के साथ टिम साइफर्ट ने साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. टिम साइफर्ट 33 गेंद में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली. इसके अलावा रचिन रविंद्र ने 11 गेंद में 13 रनों की पारी खेली, जिससे कीवी टीम ने सिर्फ 12.5 ओवर में लक्ष्य का हासिल कर ली.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP