तेल में डूबे पकौड़ों को कहिए अलविदा, इस आसान तरीके से एयरफ्रायर में बनाएं ब्रोकली-बेसन पकौड़ा, वजन घटाने वाले के लिए बेस्ट स्नैक्स 

Share to your loved once


Last Updated:

गाजीपुर के शास्त्री नगर की गृहिणी किरण ने ब्रोकली और बेसन से एयरफ्रायर में हेल्दी पकोड़ा तैयार किया है। कम मसाले और बिना ज्यादा तेल के बना यह स्नैक स्वाद और सेहत दोनों का संतुलन पेश करता है। जिन घरों में एयरफ्रायर नहीं है, उनके लिए भी उन्होंने आसान घरेलू विकल्प सुझाया है।

गाजीपुर के शास्त्री नगर की गृहिणी किरण ने अपने रसोईघर में एक ऐसा स्नैक तैयार किया है, जो स्वाद और सेहत के बीच संतुलन बनाता है. उन्होंने घर की रसोई से एक हेल्दी  प्रयोग किया जो पारंपरिक तरीके से थोड़ा हट के है. पारंपरिक पकोड़ों को नया रूप देते हुए उन्होंने ब्रोकली और बेसन से एयरफ्रायर में हेल्दी ब्रोकली पकोड़ा बनाया. यह रेसिपी उन परिवारों के लिए खास है, जो तला-भुना कम खाना चाहते हैं, लेकिन स्वाद से समझौता नहीं करना चाहते.

कम मसाले, सही तरीका

किरण बताती हैं कि ताज़ी ब्रोकली को छोटे फ्लोरेट्स (गोभी के छोटे गुच्छे)  में काटकर अच्छी तरह धोया जाता है और पूरी तरह सुखाया जाता है. फिर बेसन में नमक, हल्दी, लाल मिर्च, थोड़ी अजवाइन और बहुत कम गरम मसाला मिलाया जाता है. बैटर गाढ़ा रखा जाता है ताकि वह ब्रोकली पर अच्छी तरह चिपक सके. उनका मानना है कि हल्के मसालों से ब्रोकली का प्राकृतिक स्वाद बना रहता है.

एयरफ्रायर से लेकर किचन टिप तक

बैटर में लिपटे फ्लोरेट्स को एयरफ्रायर में 180 डिग्री पर 10–12 मिनट तक पकाया जाता है, बीच में एक बार पलट दिया जाता है. हल्का तेल ब्रश करने से पकोड़े सुनहरे और कुरकुरे बनते हैं.
बनने के बाद चाहे तो ऊपर से चाट मसाला छिड़क दे और चटनी के साथ खा सकते है ,गोभी तो कई प्रकार की आती है मार्केट में लेकिन ब्रोकली का इस्तेमाल किया जाए तो सेहत के लिए और भी फायदेमंद रहेगा.

किरण का कहना है कि जिन घरों में एयरफ्रायर नहीं है, वे पकोड़ों को तेल में तलने के बाद टिशू पेपर पर कुछ मिनट रख दें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. इस पूरे  प्रोसेस में 10 -15 मिनट का समय लगेगा .

तैयार ब्रोकली पकोड़े बाहर से हल्के क्रिस्पी और अंदर से नरम रहते हैं, जो सेहत को ध्यान में रखने वालों के लिए बेहतर स्नैक विकल्प बनते है.

न्यूट्रीशनिस्ट (पोषण विशेषज्ञ ) निधि पाठक के अनुसार, ब्रोकली विटामिन-C और फाइबर का पावरहाउस है. इसे तलने के बजाय एयरफ्राई करने से इसके एंटीऑक्सीडेंट्स सुरक्षित रहते हैं और कैलोरी काउंट 70% तक कम हो जाता है. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो त्योहार पर कोलेस्ट्रॉल को लेकर चिंतित रहते हैं.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP