उन्नाव में होली पर बड़ा बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, शराब पीकर विवाद की सूचना पर पहुंची थी टीम
Last Updated:
यूपी के उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में होली की शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब ग्रामीणों और पुलिस टीम के बीच झड़प हो गई. शराब पीकर विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया.

उन्नाव में पुलिस और ग्रामीणों में झड़प
उन्नाव. यूपी के उन्नाव जिले में होली वाले दिन अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. पुलिस पर पथराव का वीडियो भी सामने आया, जिसमें एक पत्थर पुलिस की जीप में साइड शीशे में लगा. जिससे शीशा चकनाचूर हो गया. वहीं पथराव के बाद पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वहीं घटना से जुड़ा एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें लोग एक पुलिस कर्मी को खींचकर ले जाते दिख रहे हैं. पुलिस के मुताबिक अंकित नाम का युवक शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था. इस सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो इसबीच महिलाएं उग्र हो गई और ईंट चलाने लगी. फिलहाल एहतियात के लिए गांव में फोर्स तैनात है.
बता दें कि अचलगंज थाना क्षेत्र के हड़हा गांव में बुधवार देर शाम पुलिस और ग्रामीणों के बीच टकराव हो गया. आरोप है कि हड़हा कस्बे का रहने वाला अंकित शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था. इस सूचना पर जब पुलिस गांव पहुंची और अंकित को समझाने का प्रयास किया. जिसपर अंकित नहीं माना. इसी बीच पुलिस के समझाते समय ग्रामीणों और महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया. जिसके बाद भीड़ को पथराव करता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने का प्रयास किया. जिस पर ग्रामीण और उग्र हो गए. ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को मौके से दौड़ा लिया. वहीं पुलिस पर पथराव और पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में पथराव से पुलिस की गाड़ी का शीशा टूटता दिख रहा है. वहीं घटना से जुड़ा एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें लोग एक पुलिस कर्मी को खींचकर ले जाते दिख रहे हैं.
गांव में फोर्स तैनात
फिलहाल पुलिस पर हमले की सूचना पर कई थानों की फोर्स और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस के अधिकारियों ने ग्रामीणों से बात कर मामला शांत करवाया. फिलहाल एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस की तैनाती की गई है. सीओ बीघापुर मधुपनाथ के मुताबिक अंकित नाम का युवक शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था, इस सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने जब समझाने की कोशिश की तो इसबीच महिलाएं उग्र हो गई और ईंट चलाने लगी. फिलहाल एहतियात के लिए गांव में फोर्स तैनात है.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें