क्या संजू और अभिषेक दिलाएंगे फाइनल का टिकट? जानें टी-20 सेमीफाइनल पर मेरठ के युवाओं की राय

Share to your loved once


Last Updated:

Meerut News: T-20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक सेमीफाइनल में 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत होने वाली है. वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे पर धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. मेरठ के युवाओं ने ‘लोकल-18’ से खास बातचीत में जीत का ‘विनिंग फॉर्मूला’ साझा किया है.संजू सैमसन की फॉर्म और अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी से प्रशंसकों को बड़ी उम्मीदें हैं. मेरठ में जीत के जश्न और आतिशबाजी की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है.

Meerut News: टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की धमाकेदार एंट्री के बाद अब सबकी निगाहें आज यानी 5 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल पर टिकी हैं. मेरठ, जिसे ‘स्पोर्ट्स सिटी’ कहा जाता है, वहां के युवाओं ने टीम इंडिया की जीत का पूरा खाका तैयार कर लिया है. संजू सैमसन की पिछली ऐतिहासिक पारी से लेकर अभिषेक शर्मा के विस्फोटक अंदाज तक, मेरठ के क्रिकेट प्रेमियों का मानना है कि इस बार इंग्लैंड की खैर नहीं.

आइए जानते हैं टी-20 वर्ल्ड कप के इस महामुकाबले को लेकर क्या सोचते हैं मेरठ के युवा? क्या संजू सैमसन का बल्ला फिर गरजेगा या वरुण की फिरकी इंग्लैंड को फंसाएगी? मेरठ की गलियों में जीत का क्या ‘प्लान’ तैयार हुआ है, लोकल-18 की खास बातचीत में युवाओं ने बताया कि आखिर किस ‘विनिंग फॉर्मूले’ से भारत रचेगा इतिहास…

संजू और अभिषेक के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी
मेरठ की गलियों और खेल के मैदानों में इन दिनों बस एक ही चर्चा है ‘वर्ल्ड कप हमारा है’.  लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए हिमांशु ने कहा कि भारतीय टीम हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से जिंबॉब्वे और वेस्टइंडीज की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. ऐसे ही अब भारतीय टीम सेमीफाइनल व फाइनल जीतकर इतिहास रचेगी.

कहा कि पिछले मैच में जिस तरह से संजू सैमसंग ने 97 की बेहतरीन पारी खेली थी. ऐसे ही पारी खेलने की हमारे सभी प्लेयर में क्षमता है. इस मैच में वह अभिषेक शर्मा की बेहतर बैटिंग भी देखना चाहते हैं. जिससे कि हमारे शुरुआती प्लेयर में ही एक बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए इंग्लैंड की टीम को शिकस्त दें.

जीत का ‘विनिंग फार्मूला’, 250 रनों का लक्ष्य
युवा राहुल ने कहा कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ बैटिंग बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही क्षेत्र में विशेष ध्यान रखना होगा. अगर पहले टीम इंडिया को बैटिंग करने का ऑप्शन मिलता है. तो भारतीय टीम को 250 के आसपास स्कोर बनाना चाहिए. साथ ही अगर बॉलिंग का ऑप्शन मिलता है. तो वरुण चक्रवर्ती सहित अपने सभी बोलेरो को बेहतर परफॉर्म के माध्यम से इंग्लैंड की टीम को 150 से पहले रोकना होगा. इससे दूसरी टीम दबाव में रहेगी और हम बेहतर प्रदर्शन कर इतिहास रच सकते हैं.

मेरठ में शुरू हुई आतिशबाजी की तैयारी
अभिषेक कहते हैं कि हमारे सभी प्लेयर में वह क्षमता है कि वह विपरीत परिस्थितियों के बीच भी इतिहास रचना जानते हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह से वेस्टइंडीज की टीम के खिलाफ संजू सैमसंग ने कमाल करते हुए इतिहास रचा है. वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक है कि किस तरह से विपरीत परिस्थितियों में भी समझदारी के साथ मैच को जिताया जा सकता है.

ऐसे में उन्हें पूरा विश्वास है कि इसी तरह से इंग्लैंड के खिलाफ जब टीम इंडिया मैदान में उतरेगी. तो एक विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ ही विस्फोटक बॉलिंग और फील्डिंग करते हुए जीत दिलाएगी. बताते चलें कि युवाओं ने कहा उन्होंने तो जश्न की तैयारी भी कर ली है. जैसे ही फाइनल में प्रवेश करते हुए टीम इंडिया टी- वर्ल्ड कप जीतेगी. मेरठ में आतिशबाजी की जाएगी.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP