रंगों के त्योहार पर लगाएं स्वाद का तड़का, घर पर ऐसे बनाएं फिश फ्राई, पार्टी की शान बन जाएगी कुरकुरी डिश

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

रंगों के त्योहार पर लगाएं स्वाद का तड़का, घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरी फिश फ्राई

Last Updated:

Holi Special Fish Fry Recipe: होली के मौके पर पारंपरिक मिठाइयों के साथ नॉन-वेज स्नैक्स की मांग भी बढ़ गई है. खासकर मछली फ्राई स्टार्टर्स के तौर पर पसंद की जा रही है. मछली को मसाले में मेरिनेट कर हल्का बेसन या चावल का आटा लगाकर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा तलते हैं. इससे अंदर जूसी और बाहर कुरकुरी परत बनती है. गरमा-गरम मछली फ्राई को प्याज, नींबू और हरी चटनी के साथ परोसा जाता है. यह डिश बच्चों और बड़ों में बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट के साथ प्रोटीन से भरपूर है.

होली का त्योहार आते ही घरों में रंगों के साथ-साथ स्वादिष्ट पकवानों की खुशबू भी फैलने लगती है. गुजिया, ठंडाई और पापड़ी चाट के बीच अगर कुछ चटपटा और खास परोसना हो, तो होली स्पेशल मछली फ्राई एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है. यह डिश न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि मेहमानों के बीच भी तेजी से पसंद की जाती है. खास बात यह है कि इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं और कम समय में तैयार हो जाती है.

इस बार होली पार्टियों में पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ नॉन-वेज स्नैक्स की मांग भी तेजी से बढ़ी है. खासकर मछली फ्राई को लोग स्टार्टर्स के तौर पर खूब पसंद कर रहे हैं. इसकी कुरकुरी परत और अंदर से जूसी स्वाद होली की मस्ती को दोगुना कर देता है. यही वजह है कि कई घरों में इसे खास तौर पर बनाया जा रहा है. मसालों में मैरीनेट कर सुनहरी होने तक तली गई मछली फ्राई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब भा रही है. यह डिश स्वाद के साथ प्रोटीन से भरपूर और सेहतमंद विकल्प भी मानी जा रही है.

मछली फ्राई बनाने के लिए सबसे पहले मछली के टुकड़ों को अच्छी तरह धोकर साफ किया जाता है और फिर उन्हें सुखा लिया जाता है. इसके बाद एक बाउल में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस मिलाकर मसाला तैयार किया जाता है. इस मसाले को मछली के टुकड़ों पर अच्छी तरह लगाकर कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए मैरीनेट किया जाता है, ताकि स्वाद अंदर तक समा जाए. सही मैरीनेशन से मछली नरम रहती है और तलने पर कुरकुरी व बेहद स्वादिष्ट बनती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

तैयार मसाले को मछली के टुकड़ों पर अच्छी तरह लगाया जाता है और मैरीनेट किया जाता है. मैरीनेशन का समय जितना सही होगा, मछली उतनी ही ज्यादा स्वादिष्ट बनेगी. इस दौरान मसाले मछली के रेशों में समा जाते हैं और उसका फ्लेवर बढ़ा देते हैं. इसके बाद मछली के ऊपर हल्का सा बेसन या चावल का आटा लगाया जाता है. इससे तलते समय मछली की परत कुरकुरी बनती है, रंग सुनहरा आता है और स्वाद में चार चांद लग जाते हैं, जिससे मछली फ्राई बेहद लाजवाब बनती है.

कड़ाही में सरसों का तेल अच्छी तरह गरम किया जाता है. जब तेल से हल्का धुआं उठने लगे, तब उसमें सावधानी से मछली के मेरिनेट किए हुए टुकड़े डाल दिए जाते हैं. मछली को मध्यम से धीमी आंच पर धीरे-धीरे तलना चाहिए. बीच-बीच में पलटते रहें, ताकि दोनों तरफ से बराबर सुनहरी और कुरकुरी परत बन जाए. धीमी आंच पर तलने से मछली अंदर तक अच्छी तरह पकती है और जलने का खतरा नहीं रहता. सही तापमान और धैर्य से तली गई मछली स्वाद, खुशबू और कुरकुरेपन का बेहतरीन संतुलन देती है.

परोसने के लिए तली हुई गरमा-गरम मछली फ्राई को प्याज के स्लाइस, नींबू के टुकड़े और हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है. सर्व करते समय ऊपर से थोड़ा सा नींबू निचोड़ दें, जिससे मछली का स्वाद और भी बढ़ जाता है. कुरकुरी बाहरी परत और अंदर से जूसी मछली के साथ हरी चटनी और नींबू का ताजगी भरा संगम इसे बेहद स्वादिष्ट बना देता है. होली या किसी भी पार्टी में यह डिश तुरंत सबकी पसंद बन जाती है और प्लेट से देखते ही देखते गायब हो जाती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP