दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर न्यूजीलैंड फाइनल में, फिन एलन ने ठोकी सबसे तेज सेंचुरी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर न्यूजीलैंड फाइनल में, साइफर्ट-एलन ने मचाई तबाही

Last Updated:

New Zealand Qualify for t20 world cup final: फिन एलेन के टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे तेज शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने शान से फाइनल में जगह बनाई.ऐलन ने 33 गेंदों पर शतक जड़ा. न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड पहली टीम बन गई.फाइनल रविवार (8 मार्च) के अहमदाबाद में खेला जाएगा. दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को खेला जाएगा. इस मुकाबले की विजेता टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेगी.

दक्षिण अफ्रीका को रौंदकर न्यूजीलैंड फाइनल में, साइफर्ट-एलन ने मचाई तबाही Zoom

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया.

नई दिल्ली.  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर शान से फाइनल में प्रवेश कर लिया. कीवी टीम की इस ऐतिहासिक जीत के नायक सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट और फिन एलन रहे, जिन्होंने तूफानी अर्धशतक जड़कर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों को पस्त कर दिया. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने खिताबी मुकाबले के लिए अपना दावा ठोक दिया. अब रविवार को होने वाले महामुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा. फिन ऐलन ने 33 गेंदों पर शतक जड़कर अपने नाम महारिकॉर्ड दर्ज कर लिया. यह टी20 वर्ल्ड कप की सबसे तेज सेंचुरी है.

दक्षिण अफ्रीका की ओर से रखे गए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 12.5 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए. कीवी टीम को टिम साइफर्ट और फिन ऐलन की ओपनिंग जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई.  दोनों ओपनर्स ने 117 रन की साझेदारी की. साइफर्ट 33 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे. उन्हें कगिसो रबाडा ने क्लीन बोल्ड किया. साइफर्ट के आउट होने के बाद ऐलन को रचिन रवींद्र का साथ मिला. ऐलन ने अपनी विश्व रिकॉर्ड सेंचुरी में 10 चौके और 8 छक्के जड़े जबकि रवींद्र 11 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे.

इससे पहले, मार्को यानसेन के 30 गेंद में नाबाद 55 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने शुरूआती झटकों से उबरते हुए 8 विकेट पर 169 रन बनाए. बल्लेबाजों के लिए कठिन पिच पर न्यूजीलैंड के आफ स्पिनर कोल मैकोंची (9/2 ) और बायें हाथ के स्पिनर रचिन रविंद्र (29/2 ) ने कहर बरपाती हुई गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया. इसके बाद यानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स ( 24 गेंद में 29 रन ) ने पारी को संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिये 73 रन जोड़े. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 11वें ओवर में पांच विकेट 77 रन पर गंवा दिए थे.

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया.

पारी के आगे बढने के साथ ही ओस की भूमिका अहम हो गई और स्ट्रोक्स खेलना आसान लगने लगा. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौलाओं में शामिल यानसेन ने अपनी पारी में पांच छक्के लगाये और अधिकांश छक्के दर्शक दीर्घा की 15वीं पंक्ति के पार गए जिससे उनके दमखम और टाइमिंग का पता चलता है. उन्होंने 19वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन को दो छक्के लगाए. पहले गेंदबाजी चुनने वाली न्यूजीलैंड टीम के कप्तान मिचेल सेंटनेर ने दूसरे ओवर में ऑफ स्पिनर मैकोंची को गेंद सौंपी जिन्होंने मैच में एक ही ओवर डाला लेकिन क्विंटोन डिकॉक (10) और रियान रिकेलटन (0) को लगातार दो गेंदों पर आउट किया.

डेवाल्ड ब्रेविस ने 27 गेंद में 34 रन बनाये लेकिन वह अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. उन्हें जेम्स नीशाम ने आउट किया. रविंद्र ने एडेन मार्करम (18) और डेविड मिलर (छह) को पवेलियन भेजा. ब्रेविस के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर पांच विकेट पर 77 रन था. दक्षिण अफ्रीका टीम ने आखिरी दो ओवर में विकेट गंवाए और 175 रन के पार नहीं पहुंच सकी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP