Aaj ka Singh Rashifal 05 March 2026: आज से गुरु मार्गी, आ गया सिंह राशि के लिए शुभ समय, जानें कैसा रहेगा दिन?

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज गुरु की सीधी चाल सिंह राशि वालों के कई रुके हुए कामों को गति दे सकती है. लंबे समय से अटके फैसले अब आगे बढ़ सकते हैं. मानसिक रूप से भी आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. परिवार और समाज में मान सम्मान मिलने के संकेत हैं. कुल मिलाकर दिन को सही दिशा में इस्तेमाल करने की जरूरत है.

Aaj Ka Singh Rashifal, Leo Horoscope 05 March 2026: 05 मार्च 2026 गुरुवार का दिन चैत्र कृष्ण पक्ष की दूज तिथि है. होलाष्टक समाप्त हो चुका है और इसके साथ ही सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ समय की शुरुआत मानी जा रही है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार आज से गुरु मार्गी हो रहे हैं और चंद्रमा कन्या राशि में है. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है.

ज्योतिषी गणनाओं के अनुसार, गुरु की सीधी चाल कई रुके हुए कामों को गति दे सकती है. लंबे समय से अटके फैसले अब आगे बढ़ सकते हैं. मानसिक रूप से भी आज आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. परिवार और समाज में मान सम्मान मिलने के संकेत हैं. कुल मिलाकर दिन को सही दिशा में इस्तेमाल करने की जरूरत है.

सिंह राशि करियर राशिफल
करियर और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. नौकरीपेशा लोग अगर आज थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करेंगे तो उन्हें अधिकारियों से सराहना मिल सकती है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी को लेकर चर्चा हो सकती है. काम की तारीफ से मन खुश रहेगा. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. इंटरव्यू या आवेदन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. शिक्षकों के लिए आय के नए अवसर बन सकते हैं. वहीं विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. परीक्षा या प्रतियोगी तैयारी में आत्मविश्वास बना रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार और आर्थिक मामलों में दिन लाभकारी साबित हो सकता है. जो लोग नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल है. नई दुकान, पार्टनरशिप या छोटा स्टार्टअप शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आगे बढ़ सकते हैं. आर्थिक लाभ के कई मौके मिल सकते हैं. जमीन, मकान या प्रॉपर्टी में निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकता है. धान या अनाज से जुड़े कारोबार में भी फायदा होने के संकेत हैं. हालांकि, आज पीली वस्तुओं में निवेश या बड़ी खरीदारी से बचने की सलाह दी गई है. सोच समझकर फैसला लेना बेहतर रहेगा.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. किसी बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं, लेकिन महिलाओं और बच्चों को थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए. हल्का शरीर दर्द या थकान महसूस हो सकती है. पर्याप्त आराम और संतुलित खानपान से राहत मिलेगी. आज के दिन चोट लगने की भी संभावना बताई गई है. इसलिए वाहन चलाते समय या यात्रा के दौरान सावधानी रखें. जल्दबाजी से बचें और अनावश्यक जोखिम न लें. दिन का अधिकांश समय सामान्य रहेगा.

लव लाइफ और पारिवारिक संबंध
पारिवारिक जीवन में थोड़ी सावधानी जरूरी है. पति पत्नी के बीच छोटी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. इसलिए वाणी में मिठास रखें और धैर्य से काम लें. समझदारी से बात करने पर स्थिति जल्दी सामान्य हो जाएगी. लव लाइफ में भी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. प्रेम संबंधों में किसी बात को बढ़ाने की बजाय बातचीत से हल निकालें. एक दूसरे की बात ध्यान से सुनें और फिर प्रतिक्रिया दें. दिन के अंत तक माहौल बेहतर हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार अगर किसी जरूरी काम या यात्रा पर जाना हो तो घर से निकलने से पहले थोड़ा जीरा खाकर निकलें. इससे कार्य में सफलता मिलने की संभावना बढ़ेगी. साथ ही आज भगवान विष्णु को पीली वस्तुएं अर्पित करना भी शुभ रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP