33 गेंदों में ऐतिहासिक शतक… सिक्स का बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोलकाता के नए ‘नवाब’ बने टी20 के सिक्सर किंग

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

33 गेंदों में ऐतिहासिक शतक…कोलकाता के नए ‘नवाब’ बने टी20 के सिक्सर किंग

Last Updated:

Finn Allen breaks shimroe hetmyer: न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मात्र 33 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेली गई इस पारी के साथ ही एलन ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक अपने नाम कर लिया, साथ ही वे टूर्नामेंट के नॉकआउट में सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. इस दौरान उन्होंने एक ही वर्ल्ड कप संस्करण में सर्वाधिक 20 छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया. एलन के इस विध्वंसक प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर शान से फाइनल में प्रवेश किया.

33 गेंदों में ऐतिहासिक शतक...कोलकाता के नए 'नवाब' बने टी20 के सिक्सर किंग Zoom

फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप के बने नए सिक्सर किंग.

नई दिल्ली. बुधवार, 4 मार्च 2026 की रात क्रिकेट इतिहास में ‘फिन एलन’ के नाम दर्ज हो गई है. टी20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के 26 वर्षीय ओपनर फिन एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह तांडव मचाया, जिसने ईडन गार्डन्स में मौजूद हर दर्शक को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया. 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम के लिए एलन ने मात्र 33 गेंदों में नाबाद 100 रन कूट डाले, जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली.
इस पारी के दौरान एलन ने 8 गगनचुंबी छक्के जड़े. इन 8 छक्कों की मदद से फिन एलन ने इस वर्ल्ड कप (2026) में अपने कुल छक्कों की संख्या 20 तक पहुंचा दी है. इसके साथ ही वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिसने टी20 वर्ल्ड कप के किसी एक एडिश में 20 छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया है.

इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर के नाम था, जिन्होंने इसी वर्ल्ड कप (2026) में 19 छक्के लगाए थे. वहीं, निकोलस पूरन (17 छक्के, 2024) और क्रिस गेल (16 छक्के, 2012) अब इस सूची में काफी पीछे छूट गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि फिन एलन IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की जर्सी में नजर आएंगे. आईपीएल शुरू होने से कुछ हफ्ते पहले ही अपने ‘होम ग्राउंड’ ईडन गार्डन्स पर ऐसी पारी खेलकर उन्होंने केकेआर फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया है.

फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप के बने नए सिक्सर किंग.

गेल और कोहली को पछाड़ा
फिन एलन ने अपनी 100 रनों की पारी में 10 चौके और 8 छक्के लगाए. टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वे अब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं. उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल और यूएसए के आरोन जोन्स हैं. साथ ही, एलन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में शतक जड़ने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली (नाबाद 89) और तिलकरत्ने दिलशान (नाबाद 96) जैसे दिग्गजों के नॉकआउट स्कोर को पीछे छोड़ते हुए नया शिखर छुआ है.

दक्षिण अफ्रीका के लिए ‘काल’ बने एलन
जब दक्षिण अफ्रीका ने 169 रन बनाए थे, तब लगा था कि मुकाबला कड़ा होगा. लेकिन एलन और उनके जोड़ीदार टिम साइफर्ट (58) ने पावरप्ले में ही 84 रन जोड़कर मैच को एकतरफा कर दिया. एलन ने अपनी पारी के अंतिम 24 रन (76 से 100 तक) महज 5 गेंदों में मार्को यानसन के खिलाफ बटोरे. अब रविवार को होने वाले महामुकाबले में पूरी दुनिया की नजरें फिर से इस युवा कीवी सनसनी पर होंगी. क्या एलन का यह तूफान न्यूजीलैंड को पहली बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाएगा?

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP