‘रंग बरसे’ से ‘होली खेले रघुवीरा’ तक, अमिताभ बच्चन के कालजयी गीत, बिग बी को बनाया फिल्मों का ‘होली किंग’

Share to your loved once


Last Updated:


बॉलीवुड में होली की बात हो और अमिताभ बच्चन का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. ‘रंग बरसे’ से लेकर ‘होली खेले रघुवीरा’ और ‘होली के दिन’ तक, बिग बी ने होली को सिल्वर स्क्रीन पर यादगार बना दिया. उनकी दमदार आवाज, खास अंदाज और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस ने इन गानों को त्योहार की पहचान बना दिया है. हर साल होली पर ये गीत डीजे और प्लेलिस्ट में सबसे पहले बजते हैं. यही वजह है कि अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का ‘होली किंग’ कहा जाता है.

ख़बरें फटाफट

'रंग बरसे' से 'होली खेले रघुवीरा' तक, अमिताभ बच्चन के कालजयी गीतZoom

अमिताभ बच्चन

नई दिल्ली.  ‘होली’ बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा त्योहारों में से एक है. पुराने दौर से लेकर नए दौर तक कई फिल्मों में होली को अलग-अलग तरीके से दर्शाया गया है. बॉलीवुड ने होली के जश्न में रंग भरने के लिए एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. पुराने हो या नए इन गानों के बिना होली पार्टी अधूरी है. अब बॉलीवुड फिल्मों की होली का जिक्र हो और बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का नाम न आए ऐसा तो नामुमकिन है. रंगों के इस त्योहार को सिल्वर स्क्रीन पर सबसे यादगार अंदाज में अगर किसी ने जिया है, तो वह बिग बी ही हैं. ‘होली किंग’ का यह खिताब उन्हें यूं ही नहीं मिला.

अमिताभ बच्चन ने होली पर कई गाने दिए हैं. सबसे पहले उस गीत की बात करते हैं जिसने होली को सिनेमाई इतिहास में अमर कर दिया. ये गीत रंग बरसे है. फिल्म सिलसिला का यह गाना आज भी हर होली पार्टी की शान है. सफेद कुर्ता-पायजामा, चेहरे पर शरारती मुस्कान और आवाज में ठेठ देसीपन, अमिताभ बच्चन का यह अंदाज ऐसा था कि लोग सिर्फ गाना नहीं सुनते, बल्कि उसे महसूस करते हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस गाने को खुद अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी थी, जो इसकी लोकप्रियता का एक बड़ा कारण बना.

अमिताभ बच्चन के होली के गाने

‘सिलसिला’ में ये गाना अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन पर फिल्माया गया है. इसमें रेखा और अमिताभ बच्चन की केमिस्ट्री साफ झलक रही थी. फिल्म का गाना एवरग्रीन है. आज भी ये बजते ही महफिल में धूम मचा देता है. ‘रंग बरसे’ के बाद बिग बी ने कई फिल्मों में होली के रंग बिखेरे, लेकिन एक और गाना जिसने लोगों के दिलों में जगह बनाई, वह था होली खेले रघुवीरा. फिल्म ‘बागबान’ का यह गीत एक अलग ही एनर्जी लेकर आया. उम्र के उस पड़ाव पर भी अमिताभ की स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार थी कि गाने में उनका जोश और मस्ती देखते ही बनती थी.

अमिताभ बच्चन की हेमा मालिनी संग दिखी थी केमिस्ट्री

अमिताभ बच्चन की खासियत सिर्फ उनके गानों तक सीमित नहीं है. उनकी गूंजती हुई भारी आवाज, लंबा कद, और कैमरे पर उनका आत्मविश्वास—ये सब मिलकर उन्हें होली के सबसे आइकॉनिक चेहरों में शामिल करते हैं. होली के सीन में उनका एंट्री लेना ही माहौल बदल देता है. चाहे वह 80 का दशक हो या 2000 का दौर, बिग बी हर पीढ़ी के लिए होली का पर्याय बन गए.

बॉलीवुड में कई सितारों ने होली पर गाने किए, लेकिन जो देसी ठसक और अपनापन अमिताभ बच्चन के अंदाज में दिखता है, वह कम ही देखने को मिलता है. उनके होली गाने सिर्फ फिल्मी गीत नहीं, बल्कि त्योहार की पहचान बन चुके हैं.आज भी जब होली आती है, तो डीजे पर सबसे पहले ‘रंग बरसे’ बजता है और हर उम्र का इंसान उसी जोश से झूम उठता है. यही है अमिताभ बच्चन का जादू—एक ऐसा जादू जो रंगों की तरह हर साल और गहरा होता जाता है.

About the Author

Pranjul Singh

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP