ठेचा पनीर रेसिपी: नाश्ते में बनाएं मसालेदार और प्रोटीन से भरपूर देसी डिश, 15 मिनट में तैयार होगा ये चटपटा हेल्दी ऑप्शन

Share to your loved once


Thecha Paneer Recipe: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और टेस्टी दोनों मिल जाए तो दिन की शुरुआत ही शानदार हो जाती है. अक्सर लोग नाश्ते में कुछ जल्दी बनने वाला और पेट भरने वाला ढूंढते हैं, लेकिन वही रोज-रोज का पोहा, उपमा या ब्रेड-बटर कई बार बोर कर देता है. ऐसे में अगर आप कुछ नया, चटपटा और प्रोटीन से भरपूर ट्राई करना चाहते हैं, तो ठेचा पनीर एक बढ़िया ऑप्शन है. महाराष्ट्र की ये देसी स्टाइल डिश अब फिटनेस पसंद करने वालों और फूड लवर्स के बीच काफी पॉपुलर हो चुकी है. खास बात ये है कि इसमें पनीर की प्रोटीन पावर और लहसुन-मिर्च-मूंगफली का देसी फ्लेवर एक साथ मिलता है, जिससे इसका स्वाद बेहद लाजवाब बनता है.

ठेचा पनीर उन लोगों के लिए भी बढ़िया है जिन्हें सादा पनीर खाना पसंद नहीं आता. इसमें मसालेदार ठेचा की कोटिंग होने से पनीर का हर बाइट चटपटा लगता है. बच्चे हों या बड़े, सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं. आप इसे नाश्ते में, शाम की भूख में या मेहमानों के सामने स्टार्टर की तरह भी परोस सकते हैं. अच्छी बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और ज्यादा समय भी नहीं लगता, अगर आप भी हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की तलाश में हैं, तो ये रेसिपी जरूर नोट कर लें.

ठेचा पनीर के लिए जरूरी सामग्री
ठेचा पनीर बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती, ज्यादातर सामान किचन में आसानी से मिल जाता है.
-250 ग्राम ताजा पनीर
-8–10 लहसुन की कलियां
-2–3 हरी मिर्च
-एक मुट्ठी भुनी मूंगफली
-थोड़ा हरा धनिया (डंठल समेत)
-1 छोटा चम्मच सरसों का तेल
-स्वादानुसार नमक
-½ छोटा चम्मच जीरा
-थोड़ा नींबू रस

ठेचा मसाला तैयार करने का तरीका

1. सबसे पहले ठेचा का मसाला तैयार किया जाता है, जो इस डिश की जान होता है.

2. एक पैन में सरसों का तेल हल्का गर्म करें. इसमें लहसुन की कलियां और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लें. ज्यादा नहीं पकाना, बस कच्चापन खत्म होना चाहिए. गैस बंद करके इसमें हरा धनिया डाल दें ताकि उसकी खुशबू बनी रहे.

3. अब इस मिश्रण को मिक्सर में डालें. साथ में भुनी मूंगफली, नमक और थोड़ा जीरा डालकर दरदरा पीस लें. ध्यान रखें कि पेस्ट पूरी तरह चिकना न हो, हल्का दरदरा टेक्सचर ही असली ठेचा का स्वाद देता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

पनीर को कोट करने और सेट करने का तरीका

1. अब पनीर को मोटे और लंबे टुकड़ों में काट लें, जैसे टिक्का के लिए काटते हैं. कटे हुए पनीर को एक बाउल में रखें.

2. तैयार ठेचा मसाला पनीर के ऊपर डालें और हाथ से या चम्मच से अच्छी तरह चारों तरफ कोट कर दें. हर टुकड़े पर मसाला अच्छी तरह लगना चाहिए.

3. इसे करीब 10 मिनट के लिए रख दें ताकि मसाला पनीर में अच्छे से चिपक जाए और हल्का सा फ्लेवर अंदर तक चला जाए.

ठेचा पनीर भूनने का सही तरीका
1. एक नॉनस्टिक पैन या तवा लें और हल्का सा ग्रीस कर लें. अब मसाला लगा पनीर इसमें रखें.
2. मीडियम आंच पर पनीर को दोनों तरफ से धीरे-धीरे सेकें. जल्दी पलटने की जरूरत नहीं, वरना कोटिंग निकल सकती है.
3. जब पनीर की बाहरी परत हल्की कुरकुरी और सुनहरी दिखने लगे, तब समझ लें कि ये तैयार है.
सभी टुकड़ों को इसी तरह सेक लें और प्लेट में निकालते जाएं.

परोसने का तरीका और स्वाद बढ़ाने के टिप्स
1. गरम-गरम ठेचा पनीर को प्लेट में रखें और ऊपर से हल्का नींबू रस डालें. चाहें तो थोड़ा कटा धनिया भी छिड़क सकते हैं.
2. इसे आप ऐसे ही खा सकते हैं या मल्टीग्रेन ब्रेड, रोटी या सलाद के साथ भी सर्व कर सकते हैं.
3. अगर ज्यादा स्पाइसी पसंद है तो ठेचा में सूखी लाल मिर्च भी मिला सकते हैं. वहीं बच्चों के लिए मिर्च कम रखकर भी बना सकते हैं.

नाश्ते के लिए क्यों है बढ़िया ऑप्शन
1. पनीर प्रोटीन का अच्छा सोर्स है, जो पेट को देर तक भरा रखता है. मूंगफली से हेल्दी फैट मिलता है और लहसुन-मिर्च से स्वाद और भी बढ़ जाता है.
2. इस वजह से ठेचा पनीर नाश्ते के लिए संतुलित और एनर्जी देने वाला विकल्प बन जाता है. जो लोग वजन संभालना चाहते हैं या फिटनेस पर ध्यान देते हैं, उनके लिए भी ये अच्छा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP