Professional Mail लिखते समय ना करें ये गलतियां, वरना हो सकती है बेईज्जती, जानिए क्या है सही तरीका

Share to your loved once


होमताजा खबरcareer

Professional Mail लिखने का क्या है सही तरीका? जानिए जरूरी और आसान नियम

Last Updated:

How to Write a Professional E-mail: अगर आप कॉलेज स्टूडेंट या वर्किंग प्रोफेशनल हैं, लेकिन आप हमेशा एक प्रोफेशनल ईमेल भेजते समय गलतियां कर देते हैं, तो आज हम आपको एक प्रोफेशनल मेल लिखने का सही तरीका बताएंगे, जिससे पढ़ने वाले को आपकी बात बेहद आसानी से समझ आ जाएगी और वह आपकी कम्युनिकेशन स्किल से भी इंप्रेस हो जाएगा.

ख़बरें फटाफट

Professional Mail लिखने का क्या है सही तरीका? जानिए जरूरी और आसान नियमZoom

आप ऑनलाइन स्पेलिंग और ग्रामर चेक टूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

How to Write a Professional E-mail: आज के समय में लगभग हर व्यक्ति का ईमेल (E-mail) अकाउंट होता है. नौकरी, पढ़ाई, बिजनेस या किसी भी आधिकारिक काम के लिए ईमेल का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई लोग ईमेल तो भेज देते हैं, पर उसे सही तरीके से लिखना नहीं जानते. गलत तरीके से लिखा गया ईमेल आपकी छवि खराब कर सकता है. इसलिए जरूरी है कि ईमेल लिखते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए.

1. शुरुआत हमेशा अभिवादन से करें: ईमेल की शुरुआत सीधे अपनी बात से नहीं करनी चाहिए. सबसे पहले सामने वाले को नमस्कार या आदर के साथ संबोधित करें. जैसे ‘Dear Sir/Madam’ या ‘Respected Sir’ जैसे शब्दों से शुरुआत करना सही रहता है. इससे सामने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ता है.

2. मेल छोटा और साफ लिखें: प्रोफेशनल दुनिया में लोग लंबी-चौड़ी बातें पढ़ना पसंद नहीं करते. इसलिए कोशिश करें कि आपका ईमेल छोटा, साफ और ‘टू द पॉइंट’ हो. जो जरूरी बात है, वही लिखें. बेकार की बातें जोड़ने से बचें.

3. सब्जेक्ट लाइन साफ और स्पष्ट हो: ईमेल की सब्जेक्ट लाइन बहुत महत्वपूर्ण होती है. इसे पढ़ते ही सामने वाले को समझ आ जाना चाहिए कि मेल किस बारे में है. अगर सब्जेक्ट साफ नहीं होगा, तो आपका मेल नजरअंदाज भी हो सकता है.

4. सही भाषा और विराम चिह्न का इस्तेमाल करें: ईमेल लिखते समय स्पेलिंग, ग्रामर और पंक्चुएशन का खास ध्यान रखें. आधे-अधूरे वाक्य या गलत शब्द आपकी प्रोफेशनल इमेज को खराब कर सकते हैं. मेल भेजने से पहले उसे एक बार जरूर पढ़ लें. चाहें तो ऑनलाइन स्पेलिंग और ग्रामर चेक टूल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

5. अटैचमेंट भेजते समय ध्यान रखें: अगर आप ईमेल के साथ कोई फोटो या फाइल भेज रहे हैं, तो उसका नाम सही और स्पष्ट रखें. फाइल को रीनेम करने से सामने वाले को समझने में आसानी होती है कि फाइल किस बारे में है.

6. इमोजी का इस्तेमाल न करें: प्रोफेशनल ईमेल में इमोजी या स्माइली का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इससे आपका मेल गंभीर नहीं लगता है. साथ ही कोशिश करें कि आपको जो भी मेल मिले, उसका जवाब 24 से 48 घंटे के भीतर जरूर दें. समय पर जवाब देना भी प्रोफेशनल व्यवहार का हिस्सा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP