नोएडा में खूनी होली, झगड़ा करने पर प्रेमिका के भाइयों ने मौत के घाट उतारा, 4 साल से रिलेशन में था साहिल

Share to your loved once


Last Updated:

नोएडा में 4 साल पुराने रिश्ते का कत्ल कर दिया गया है. वारदात सेक्टर-75 की है. युवक की महिला दोस्त अपने भाइयों को लेकर आई थी. उन्हीं ने बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतारा. पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है. साहिल को उसके पिता योगेश ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी. साहिल विवाहित था. उसका आरोपी महिला के साथ पिछले 4 साल से विवाहेत्तर संबंध था. महिला आज अपने दो भाइयों के साथ साहिल से मिलने आइवी सोसायटी आई थी. अंदर आने में साहिल ने ही तीनों की मदद की.

नोएडा में खूनी होली, झगड़ा करने पर प्रेमिका के भाइयों ने मौत के घाट उताराZoom

फोटो प्रतिकात्मक.

नोएडा. यूपी के नोएडा में आज होली के दिन एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात नोएडा के सेक्टर-75 की है. यहां आइवी सोसायटी में शादीशुदा शख्स को गोली मारी गई. युवक की महिला दोस्त अपने भाइयों को लेकर आई थी. उन्हीं ने बहन के प्रेमी को मौत के घाट उतारा. दोनों 4 साल से रिलेशन में थे. झगड़ा होने के बाद महिला के भाई ने युवक को सीधा गोली मारी. इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है. नोएडा पुलिस के मुताबिक 4.03.2026 को थाना सेक्टर-113 पर डायल-112 के माध्यम से इस वारदात की सूचना मिली. आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची. अस्पताल में युवक ने दम तोड़ा.

पिता लेकर गए अस्पताल
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्रांतर्गत आईवी काउण्टी सेक्टर-75 में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई. इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-113 पुलिस मौके पर पहुंची. वहां पहुंचकर पता चला कि साहिल सिंघल पुत्र योगेश कुमार सिंघल, उम्र-39 वर्ष, निवासी आईवी काउण्टी, सेक्टर-75, गौतमबुद्धनगर को गोली लगी है. साहिल को उसके पिता योगेश ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया. उपचार के दौरान चिकित्सकों ने साहिल सिंघल को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, जानकारी करने पर पता चला कि साहिल सिंघल विवाहित था. उसका एक महिला के साथ पिछले लगभग 4 वर्षों से विवाहेत्तर संबंध था.

सोसाइटी में एंट्री साहिल ने ही कराई
पुलिस ने बताया कि आज वह महिला अपने दो भाइयों के साथ साहिल सिंघल से मिलने आई हुई थी. उनकी सोसाइटी में एंट्री साहिल ने ही कराई थी. किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में वाद-विवाद हुआ. इस बीच लड़की के भाइयों ने साहिल को गोली मार दी. पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत कर लिया है. इसस मामले में 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है. आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP