SA vs NZ Live Cricket: डिकॉक के बाद रिकेल्टन भी आउट, कीवी टीम की धमाकेदार शुरुआत

Share to your loved once


South Africa vs New Zealand T20 World cup 1st Semi Final: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमें इस मैच के लिए कोलकाता के ईडन गार्डन्स के मैदान पर उतरी है. मुकाबले में न्यूजीलैंज के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इसक मैच में जो भी टीम जीत हासिल करती है वह फाइनस में अपनी जगह बनाएगी.

SA vs NZ Live Cricket: साउथ अफ्रीका के पावर प्ले का खेल समाप्त

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के पावर प्ले का खेल समाप्त हो गया है. पावर प्ले में साउथ अफ्रीका की टीम ने पहले 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 48 रन बनाए हैं. टीम के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और एडेन मार्करम क्रीज पर खड़े हैं.

SA vs NZ Live Cricket: मुश्किल में साउथ अफ्रीका की टीम

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे ही ओवर में लड़खड़ा गई है. मैंकॉकी ने बैक टू बैक दो विकेट हासिल किए. उन्होंने पहले क्विंटन डिकॉक और फिर अपनी अगली ही गेंद पर रायन रिकेल्टन को पवेलियन भेजने का काम किया है.

SA vs NZ Live Cricket: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी हुई शुरू

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. साउथ अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक और कप्तान एडेन मार्करम पारी की शुरुआत कर रहे हैं.

SA vs NZ Live Cricket: न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन.

NZ vs SA Live Match: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को याननसेन, कॉर्बिन बॉश, कागीसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

SA vs NZ Live Match: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीता है. टॉस जीतने के बाद कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP