आईआईटी कानपुर के एस्ट्रोनॉमी क्लब ने लाइव देखा चंद्र ग्रहण, टेलीस्कोप से कैद किए नज़ारे

Share to your loved once


Last Updated:

आईआईटी कानपुर के एस्ट्रोनॉमी क्लब के छात्रों ने मंगलवार को चंद्र ग्रहण का लाइव अवलोकन किया. टेलीस्कोप और बाइनाक्युलर की मदद से ग्रहण के अंतिम चरण को स्पष्ट रूप से देखा गया और उसके खास पलों को तस्वीरों में कैद किया गया. छात्रों ने इस खगोलीय घटना को न सिर्फ करीब से देखा, बल्कि उसके वैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा कर इसे एक यादगार अनुभव बनाया.

आईआईटी कानपुर के एस्ट्रोनॉमी क्लब के सदस्यों ने मंगलवार को चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा लाइव देखा. छात्रों ने न सिर्फ इस खगोलीय घटना को अपनी आंखों से देखा बल्कि कमरे में उसके खास पलों को कैद भी किया. ग्रहण को लेकर कैंपस में पहले से ही उत्साह का माहौल था और तय समय से पहले ही सभी सदस्य तैयारी में जुटे हुए थे और उन्होंने इस चंद्र ग्रहण को देखने और उसको तस्वीरों में कैद करने की तैयारी भी पूरी कर रखी थी.

आपको बता दे, चंद्र ग्रहण को देखने से पहले आईआईटी कानपुर के छात्रों ने कैंपस में टेलीस्कोप और अनुपकरणों को सावधानीपूर्वक सेट कर लिया था. सही दिशा और समय का ध्यान रखते हुए उपकरणों को एडजस्ट किया गया था. ताकि चंद्रमा का स्पष्ट दृश्य मिल सके जैसे ही चंद्र ग्रहण के अंतिम चरण शुरू हुए छात्रों ने पूरे ध्यान के साथ इस खगोलीय घटना का अवलोकन किया और चंद्रमा के बदलते स्वरूप पर आपस में चर्चा भी की.

आपको बता दे, आईआईटी कानपुर में एस्ट्रोनॉमी क्लब बना हुआ है जो ऐसी खगोलीय घटनाओं पर काम करता है और उनका अवलोकन करता है. एस्ट्रोनॉमी क्लब के कोऑर्डिनेटर और फिजिक्स डिपार्टमेंट के छात्र देवांश कार्तिक ने बताया कि इस दौरान टेलीस्कोप और बाईनाक्युलर का इस्तेमाल किया गया था. दोनों में 10 एमएम का लेंस लगाकर ग्रहण के दृश्य को विस्तार से देखा गया उनका कहना था कि सही लेंस और साफ आसमान की वजह से तस्वीर भी काफी स्पष्ट आई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

एस्ट्रोनॉमी क्लब के सचिव और एयरोस्पेस डिपार्टमेंट के छात्र प्रीत वरु ने बताया कि चंद्र ग्रहण देखने का मौका हर बार नहीं मिलता. कई बार ग्रहण होता है लेकिन वह हमारे क्षेत्र में नहीं दिखाई देता है, इस बार ग्रहण का अंतिम फेज साफ दिखाई दिया. हालांकि शुरुआत के समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे होने के कारण उसे नहीं देखा जा सका. लेकिन अंतिम फेज में हमने साथ तस्वीर देखी और उसको कमरे में भी कैद किया.

 चंद्र ग्रहण देखने वाले छात्रों ने बताया कि आम दिनों की तुलना में इस बार चंद्रमा ज्यादा बड़ा और आकर्षक दिखाई दे रहा था. तस्वीरों में भी उसका आकार सामान्य से बड़ा नजर आया एस्ट्रोनॉमी क्लब के कोऑर्डिनेटर ने कहा कि किताबों में पढ़ने अलग बात है. लेकिन जब ऐसी घटना को लाइव देखा जाता है तो उसका अनुभव बिल्कुल अलग और यादगार होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP