मार्केट का पैकेट वाला ठंडई भूल जाएं, 5 मिनट में बनाएं ये होममेड ठंडई मसाला, पीकर झूम उठेंगे, रेसिपी भी बहुत आसान
Last Updated:
How to make Thandai Masala: ठंडई होली के दिन अधिकतर लोग पीते हैं. कहीं-कहीं पर तो भांग वाली ठंडई बनाई जाती है, जिसे पीते ही आदमी नशे में पागलों की तरह डोलने लगता है. मार्केट में भी पाउडर और लिक्विड फॉर्म में ठंडई मिलने लगी है, लेकिन होली की शॉपिंग में आप ठंडई खरीदना ही भूल गए, तो परेशान ना हों. आप झटपट घर पर ही ठंडई का मसाला तैयार कर सकते हैं. इसमें कोई भी प्रिजर्वेटिव्स नहीं, इसलिए हेल्दी भी है.

ठंडई मसाला रेसिपी.
जी हां, ठंडई होली के दिन अधिकतर लोग पीते हैं. कहीं-कहीं पर तो भांग वाली ठंडई बनाई जाती है, जिसे पीते ही आदमी नशे में पागलों की तरह डोलने लगता है. अब तो मार्केट में भी पाउडर और लिक्विड फॉर्म में ठंडई मिलने लगी है. लेकिन होली की शॉपिंग में आप ठंडई खरीदना ही भूल गए, तो परेशान ना हों. आप झटपट घर पर ही ठंडई का मसाला तैयार कर सकते हैं. इसमें कोई भी प्रिजर्वेटिव्स नहीं, इसलिए हेल्दी भी है. ठंडई का मसाला बनाने की रेसिपी शेयर की है शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर, तो चलिए जानते हैं ठंडई मसाला की क्विक रेसिपी यहां…
ठंडाई मसाला के लिए सामग्री
बादाम – ¼ कप
काजू – ¼ कप
पिस्ता – ¼ कप
सौंफ – 1½ बड़ा चम्मच
काली मिर्च – 12 दाने
तरबूज के बीज – 2 बड़े चम्मच
खसखस – 2 बड़े चम्मच
इलायची – 10 दाने
सूखे गुलाब की पंखुड़ियां – 4 बड़े चम्मच
केसर के धागे – एक चुटकी
जायफल पाउडर – ½ छोटा चम्मच
दालचीनी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
View this post on Instagram