एक्शन-रोमांस-ड्रामा हर रंग में नजर आएंगी नेशनल क्रश, 2026-27 की सबसे बिजी एक्ट्रेस बनीं रश्मिका मंदाना?
Last Updated:
शादी के बाद रश्मिका मंदाना 2026-27 में एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ इंडस्ट्री की सबसे बिजी एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई हैं. एक्शन, रोमांस और इमोशनल ड्रामा- हर जॉनर में उनकी मौजूदगी दर्ज है. पुष्पा 3, एनिमल पार्क से लेकर रणबाली और मैसा जैसी फिल्मों में वो नजर आने वाली हैं. फैंस को उनके बहुरंगी अवतार का बेसब्री से इंतजार है.
नई दिल्ली. ‘नेशनल क्रश’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ शादी करके फैंस को खुशी दी है. शादी के बाद अब रश्मिका ने अपने करियर पर भी पूरा फोकस कर रही हैं और उनके पास आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों की लाइनअप है. तेलुगु, हिंदी और पैन-इंडिया सिनेमा में फैले उनके प्रोजेक्ट्स की लिस्ट काफी शानदार है. रश्मिका की ये फिल्में विविधता से भरी हैं, जिसमे ऐतिहासिक ड्रामा से एक्शन, रोमांस से वॉरियर रोल हैं. शादी के बाद उनका करियर और तेजी से आगे बढ़ रहा है. फैंस इन रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
रश्मिका मंदाना बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं. हाल ही में विजय देवरकोंडा से शादी के बाद उनकी आने वाली फिल्में फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. अलग-अलग भाषाओं और जॉनर में फैली ये प्रोजेक्ट्स उन्हें पैन-इंडिया सुपरस्टार बनाती नजर आ रही हैं.
रणबाली: यह फिल्म रश्मिका और विजय देवरकोंडा की शादी के बाद पहली बार स्क्रीन पर साथ दिखाई देने वाली फिल्म है. शादी के तुरंत बाद फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ, जिसमें वेडिंग सीक्वेंस दिखाया गया और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई. राहुल संकृत्यन निर्देशित यह तेलुगु ड्रामा ऐतिहासिक बैकग्राउंड पर आधारित है, जिसमें इंटेंस कंफ्लिक्ट, विद्रोह और ग्रैंड स्टोरीटेलिंग है, रिलीज डेट सितंबर 2026 बताई जा रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
कॉकटेल 2: रश्मिका बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं. होमी अदजानिया निर्देशित इस सीक्वल में, जहां शाहिद कपूर और कृति सेनन भी हैं. शूटिंग जनवरी 2026 में पूरी हो चुकी है. यह रोमांटिक कॉमेडी मॉडर्न रिलेशनशिप्स पर फोकस करती है. रिपोर्ट्स में अफवाह है कि रश्मिका और कृति एक लेस्बियन कपल की भूमिका में हो सकती हैं, जबकि शाहिद थर्ड व्हील. फिल्म 2026 के अंत में रिलीज होने की उम्मीद है.
मैसा: रश्मिका के करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक होगी ‘मैसा’ (Mysaa). डेब्यू डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वह गोंड जनजाति की एक योद्धा के किरदार में हैं. रश्मिका ने खुद कहा है कि यह उनके करियर का सबसे अलग और दमदार रोल है. पोस्टर में उनका गुस्साया हुआ लुक काफी वायरल हुआ था .
पुष्पा 3: द रैम्पेज: पुष्पा फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी में रश्मिका फिर से श्रीवल्ली के रूप में लौट रही हैं. अल्लू अर्जुन के साथ उनकी फीयरी केमिस्ट्री और इमोशनल इंटेंसिटी फैंस को इंतजार करा रही है. यह फिल्म 2027-2028 में रिलीज होने की उम्मीद है. डायरेक्टर सुकुमार ने पुष्टि की है कि तीसरे पार्ट में रश्मिका का रोल काफी अहम और पहले से ज्यादा बड़ा होगा .
एनिमल पार्क: एनिमल की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रश्मिका गीतांजलि के रूप में रणबीर कपूर के साथ वापस आ रही हैं. संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित यह सीक्वल इमोशनल डेप्थ और कॉम्प्लेक्सिटी बढ़ाएगा. फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है.
एए22xए6: रश्मिका ने डायरेक्टर एटली और अल्लू अर्जुन की पैन-इंडिया फिल्म ‘AA22xA6’ जॉइन कर ली है. खास बात यह है कि इस फिल्म में वह पहली बार नेगेटिव रोल में नजर आएंगी. फरवरी 2026 में उन्होंने मुंबई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में हैं.