मेरठ वासियों को मिलने वाली है बड़ी सौगात, शुरू होने वाला है गंगा एक्सप्रेस-वे, सिर्फ 7 घंटे में पहुंचेंगे प्रयागराज

Share to your loved once


Last Updated:

मेरठ वासियों को जल्दी ही गंगा एक्सप्रेसवे की भी सौगात मिलेगी. क्योंकि वर्तमान समय में बात करें तो 95% का कार्य पूरा हो चुका है. तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है. उसके बाद जैसे ही शासन प्रशासन से हरी झंडी मिलेगी. उद्घाटन के बाद इसको जनता के‌ लिए खोल दिया जाएगा.

मेरठ: क्रांति धरा मेरठ की बात करें तो मेरठ आधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से कदमताल करते हुए दिखाई दे रहा है. एक तरफ जहां नमो भारत कॉरिडोर का संपूर्ण संचालन शुरू हो गया है. जिसका लाभ उठाते हुए यात्री मोदीपुरम, बेगमपुल से दिल्ली सराय काले खां तक 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं दूसरी ओर  मेरठ में मेट्रो का संचालन भी शुरू हो गया है. इसी कड़ी में जल्द ही मेरठ से गंगा एक्सप्रेसवे की शुरुआत भी हो जाएगी. इन्हीं बातों को देखते हुए लोकल-18 टीम द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे पर जाकर ग्राउंड रिपोर्ट की.

95% हो चुका है काम पूरा

गंगा एक्सप्रेसवे की अगर बात की जाएं तो 594 किलोमीटर का यह 6 लाइन का एक्सप्रेस वे होगा. जिसका लाभ उठाते हुए यात्री मात्र 7 घंटे में मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी पूरी कर सकते हैं. मेरठ के बिजौली से इसकी शुरुआत होगी, मेरठ सहित कुल 12 जनपदों से होते हुए एक्सप्रेस पर प्रयागराज पहुंच जाएगा. जनपदों की अगर बात की जाए तो इनमें मेरठ, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर ,हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, और प्रयागराज  शामिल है. सबसे खास बात यह है कि आधुनिक स्पीड के माध्यम से ग्रामीण परिक्षेत्र भी जुड़ते हुए दिखाई देंगे. क्योंकि 594 किलोमीटर की परिसीमा में 12 जनपदों के 518 गांव भी मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे. इसका 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है.

जल्दी मिलेगी सौगात

बताते चले कि गंगा एक्सप्रेसवे पर अब तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है. जिससे कि जब इस एक्सप्रेसवे को आम जनता के लिए विधिवत उद्घाटन के बाद खोला जाए तो यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो. यही कारण है कि मेरठ के बिजौली से जब एक्सप्रेस पर प्रवेश करेंगे तो आने और जाने वाले मार्ग को अवरोध कर दिया गया है. साथ‌ ही टोल के साथ-साथ अन्य सभी तकनीकी परीक्षण को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है. जिससे कि अभी यात्रियों को दिक्कत ना हो.

ऐसे में कह सकते है. निश्चित तौर पर एक मेरठ के लिए यह भी एक ऐतिहासिक कदम होगा. जब मेरठवासी हर क्षेत्र से आधुनिक सुविधाओं का लाभ लेते हुए सफर कर सकेंगे. क्योंकि अभी अपने वाहन से जाने के लिए यात्रियों को लगभग 12 घंटे का समय लगता है. ऐसे में जब एक्सप्रेस में शुरू हो जाएगा, तो 5 घंटे की बचत होगी. मात्र 7 घंटे में ही वह प्रयागराज पहुंच सकेंगे.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP